Galaxy S24 पर पूरे ₹33 हजार की सीधी छूट, Flipkart सेल की सबसे जबरदस्त डील Samsung Galaxy S24 with AI features on huge discount of 33000 rupees on Flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Galaxy S24 पर पूरे ₹33 हजार की सीधी छूट, Flipkart सेल की सबसे जबरदस्त डील

सैमसंग का पावरफुल Galaxy S24 स्मार्टफोन ग्राहकों को लॉन्च प्राइस के मुकाबले 30 हजार रुपये से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है। इस फोन में कई AI फीचर्स मिलते हैं। 

Fri, 23 Jan 2026 06:26 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Galaxy S24 पर पूरे ₹33 हजार की सीधी छूट, Flipkart सेल की सबसे जबरदस्त डील

सैमसंग का पावरफुल फोन सस्ते में खरीदने का बड़ा मौका ग्राहकों को Flipkart पर चल रही सेल के दौरान Epic Republic Deals के साथ मिल रहा है। ग्राहक Galaxy S24 के Snapdragon वेरियंट को तगड़ी छूट के साथ मिडरेंज प्राइस पर खरीद सकते हैं, जबकि लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 75 हजार रुपये के करीब रखी गई थी। आइए आपको इसपर मिल रहे ऑफर के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 कंपनी का पिछला फ्लैगशिप मॉडल है और परफॉर्मेंस से लेकर बैटरी और कैमरा तक के मामले में धाकड़ है। इस फोन में प्रो-विजुअल इंजन के साथ 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है और Google Gemini सपोर्ट मिल जाता है। लाइव ट्रांसलेट जैसे AI फीचर्स को इस फोन का हिस्सा बनाया गया है और इसमें बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई और नहीं देख पाएगा आपके Samsung फोन की स्क्रीन, आ गया Privacy Display फीचर

इन ऑफर्स के साथ सस्ता हुआ फोन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Samsung Galaxy S24 को 41,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह 74,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस के मुकाबले 44 प्रतिशत सस्ता मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान की स्थिति में अतिरिक्त डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने डिवाइस के बदले 34,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।

बता दें, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। यह फोन एंबर यलो, कोबाल्ट वॉयलेट, मार्बल ग्रे और ऑनेक्स ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में Samsung का 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

ऐसे हैं Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग डिवाइस में 6.2 इंच का बड़ा फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है और 12MP फ्रंट कैमरा भी इसका हिस्सा है। इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है और 4000mAh क्षमता वाली फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ दिनभर का बैकअप आसानी से मिल जाता है। इस डिवाइस में Galaxy AI फीचर्स का फायदा भी दिया जा रहा है। साथ ही इमेज एडिटिंग के लिए इमेज असिस्ट फीचर मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।