लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, सबको चौंका देगी नई कीमत samsung galaxy m56 5g now rupees 8000 cheaper from its original launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, सबको चौंका देगी नई कीमत

Samsung Galaxy M56 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये कम हो गई है। फोन पर कैशबैक के साथ एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन में आपको धांसू कैमर और डिस्प्ले मिलेगा।

Sat, 14 Feb 2026 08:00 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

सैमसंग का फोन खरीदने का सबसे शानदार मौका है। अमेजन की बंपर डील में सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का पॉप्युलर स्मार्टफोन- Samsung Galaxy M56 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से कम हो गई है और फोन पर कूपन डिस्काउंट के साथ कैशबैक भी दिया जा रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये थी। अब फोन का यही वेरिएंट अमेजन पर 20999 रुपये का मिल रहा है। साथ ही फोन पर कंपनी 1 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। यानी सैमसंग का यह फोन अमेजन की डील में टोटल 8 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, सबको चौंका देगी नई कीमत

कंपनी इस फोन पर 1049 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में आपको 1080 x 2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह धांसू डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी दिया गया है। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Android 17 के लिए हो जाओ तैयार, कंपनी ने दिखाया लोगो, सबसे पहले इन्हें मिलेगा

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब! 10 साल के बच्चे ने 300 रुपये में खरीदी थी वेबसाइट; फिर ₹600 करोड़ में बेची

सैमसंग के इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Samsung One UI 7 पर काम करता है। खास बात है कि कंपनी इस फोन को 6 जेनरेशन ओएस अपग्रेड देगी। फोन लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस + Glonass और यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन की थिकनेस 7.2mm है और इसका वजन 180 ग्राम का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar में गलत नाम से अटक सकती पेंशन, सब्सिडी, राशन; मिनटों में ऐसे करें ठीक

इन फोन पर तगड़ी डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।