Amazon Prime एकदम FREE, इस Jio प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा भी FREE Amazon Prime with this reliance Jio recharge plan offering unlimited 5G data too, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Amazon Prime एकदम FREE, इस Jio प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा भी

जियो यूजर्स को चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने पर OTT ऐक्सेस दिया जा रहा है। हालांकि केवल एक प्लान ही फ्री Amazon Prime ऐक्सेस देता है। आइए इसके बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं। 

Fri, 14 Nov 2025 11:48 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Amazon Prime एकदम FREE, इस Jio प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा भी

भारत में बड़े यूजरबेस वाले टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें से चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में सब्सक्राइबर्स को OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिलता है। कंपनी की ओर से इकलौता एंटरटेनमेंट प्लान Amazon Prime का फायदा देता है और यह पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

जियो के पास कई ऐसे प्लान हैं, जिनसे रीचार्ज करने पर Netflix, Amazon Prime और JioHotstar के अलावा कई OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस दिया जा रहा है। हालांकि, Amazon Prime केवल ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका फायदा केवल एक प्लान में मिल रहा है। इस प्लान की कीमत 1000 रुपये के करीब है और यह अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम FREE में! Jio यूजर्स को इन प्लान्स में मिला मौका

Jio का Amazon Prime Lite वाला रीचार्ज प्लान

कंपनी के 1,029 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान के साथ डेली 2GB डाटा का फायदा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स रोज 100 SMS भी पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान भेज सकते हैं। कंपनी जियो स्पेशल ऑफर के बेनिफिट्स भी इसके साथ दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लान केवल 100 रुपये से शुरू; JioHotstar का फायदा पाएं एकदम FREE में

OTT बेनिफिट्स के तौर पर यूजर्स को Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन 84 दिनों के लिए ही ऑफर किया जा रहा है। इसमें 18 महीने के लिए 35,100 रुपये का प्रो प्लान का ऐक्सेस भी मिल रहा है। एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।