6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लाया Samsung, इसमें 50MP कैमरा भी; कीमत 14,999 रुपये
Samsung Galaxy A07 5G Launched in India: सैमसंग ने Samsung Galaxy A07 5G को भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन ऑफर में 15,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है और यहAamazon के साथ कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Samsung Galaxy A07 5G Launched in India: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना जबर्दस्त 5G फोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, ब्रांड ने Samsung Galaxy A07 5G को भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन ऑफर में 15,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है और यह amazon के साथ कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो कॉन्फिगरेशन और तीन अलग-अलग कलर्स में लॉन्च किया है। नए Galaxy A07 5G में 6000mAh की बैटरी है और इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलता है। भारत में कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

इतनी है Samsung Galaxy A07 5G की कीमत
भारत में सैमसंग गैलेक्सी A07 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर, SBI, HDFC बैंक और Axis बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। नया स्मार्टफोन अभी देश में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे तीन कलर्स - लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A07 5G की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G एक डुअल सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8 पर चलता है। इस फोन में 6.7-इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 16 मिलियन कलर्स और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कंपनी का कहना है कि फोन 6 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। कंपनी का यह भी दावा है कि इसमें सेगमेंट लीडिंग 12 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी A07 5G में एक पिल-शेप मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। नए गैलेक्सी A-सीरीज के इस फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है जिसमें ऑटो फोकस और 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट है। इसमें 2-मेगापिक्सेल (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी है। सामने की तरफ, इसमें 8-मेगापिक्सेल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदौ, गैलीलियो और QZSS सपोर्ट है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। 199 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 167.4x77.4x8.2 एमएम है। धूल और पानी सुरक्षित रहने के लिए फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन