this jiohome plan offer 300 mbps plan offer free Netflix and more under 1500 कमाल का ब्रॉडबैंड, 300Mbps की स्पीड, फ्री Netflix और 1000 TV चैनल्स, खुश कर देगी कीमत
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सकमाल का ब्रॉडबैंड, 300Mbps की स्पीड, फ्री Netflix और 1000 TV चैनल्स, खुश कर देगी कीमत

कमाल का ब्रॉडबैंड, 300Mbps की स्पीड, फ्री Netflix और 1000 TV चैनल्स, खुश कर देगी कीमत

Broadband लगवाने का प्लान है और रॉकेट जैसी तेजतर्रार स्पीड के साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी चाहिए, तो जियो के पास एक धांसू ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें 300Mbps स्पीड के साथ Netflix का फ्री एक्सेस मिलेगा। आइए इस ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं...

Arpit SoniThu, 5 Feb 2026 03:13 PM
1/5

तेज स्पीड और TV चैनल्स

हम बात कर रहे हैं जियो के 1499 रुपये के प्लान है। इस ब्रॉडबैंड प्लान में डाउनलोड और अपलोड दोनों के लिए 300Mbps की स्पीड मिलती है। इस प्लान के साथ 1000 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनल भी मिलते हैं, जिन्हें आप जियो सेट-टॉप बॉक्स के जरिए देख सकते हैं।

2/5

अनलिमिटेड कॉल्स

इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। हालांकि, वॉयस कॉलिंग के लिए, लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट कस्टमर को खुद खरीदना होगा। जियो लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट नहीं बेचता है।

3/5

Netflix समेत ढेर सारे बेनिफिट्स

प्लान के साथ मिलने वाले OTT बेनिफिट्स में नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम लाइट, यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, जी5, सनएनएक्सटी, होइचोई, डिस्कवरी+, टाइम्सप्ले, तरंगप्लस, इरोसनाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी, ईटीवी विन, और फैनकोड (जियोटीवी+ के जरिए) शामिल हैं। इस प्लान के साथ मिल रहा अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन दो साल के लिए वैलिड है।

4/5

लंबी वैलिडिटी पर फ्री सर्विस

प्लान की कीमत ₹1499 +GST प्रति माह है। ग्राहक इसे तीन, छह और 12 महीनों के लिए खरीद सकते हैं। 3 महीनों के लिए ₹4497+GST का भुगतान करना होगा, इसमें 7 दिन की एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी। 6 महीनों के लिए ₹8994+GST का भुगतान करना होगा, इसमें 15 दिन की एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी। 12 महीनों के लिए ₹17,998+GST का भुगतान करना होगा, इसमें 30 दिन की एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी।

5/5

प्लान में 3300GB तक डेटा

यह प्लान एयरफाइबर और फाइबर दोनों कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। फाइबर के साथ, यूजर्स को 3.3TB, यानी 3300GB डेटा मिलेगा। एयरफाइबर के लिए, यूजर्स को 1TB, यानी 1000GB डेटा मिलेगा। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाएगी।