10 हजार रुपये से कम में Samsung का 5G फोन, 50MP कैमरा डिवाइस पर धांसू ऑफर Samsung 5G smartphone under 10000 rupees on amazon with bank offers here is the deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

10 हजार रुपये से कम में Samsung का 5G फोन, 50MP कैमरा डिवाइस पर धांसू ऑफर

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का 5G स्मार्टफोन Galaxy F14 5G ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के साथ 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है।

Thu, 4 July 2024 04:01 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
10 हजार रुपये से कम में Samsung का 5G फोन, 50MP कैमरा डिवाइस पर धांसू ऑफर

टेक कंपनी Samsung के पास भारत में बड़ा स्मार्टफोन मार्केट शेयर है और इसके डिवाइसेज हर सेगमेंट में खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आपके पास नया फोन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे नहीं हैं तो बेहतरीन डील का फायदा Galaxy F14 5G पर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के चलते 10 हजार रुपये से भी कम कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है।

नया फोन खरीदना है तो समझदारी 5G स्मार्टफोन खरीदने में ही है क्योंकि इन दिनों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की ओर से चुनिंदा प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए 5G सपोर्ट वाला फोन होना जरूरी है। Galaxy F14 5G में ढेरों 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है और 6000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel और Jio यूजर्स के लिए जुगाड़, सबसे सस्ते में ऐसे मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा

खास डिस्काउंट खरीदें Galaxy F14 5G

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर सैमसंग बजट डिवाइस को बड़े डिस्काउंट के बाद 10,970 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन भारत में 17,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ग्राहकों को HDFC Bank और OneCard Credit Card की मदद से भुगतान या EMI लेनदेन की स्थिति में 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रह जाएगी। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से 10,350 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। फोन ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus के 5G फोन ₹20 हजार से सस्ते में, इन दो मॉडल्स में से कोई भी खरीद लो

ऐसे हैं Galaxy F14 5G के स्पेसिफिकेशंस

गैलेक्सी F-सीरीज के डिवाइस में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है और अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। Galaxy F14 5G के बैक पैनल पर 50MP मेन और 2MP सेकेंडरी सेंसर्स वाला डुअल कैमरा सेंसर मिलता है और इसमें 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस की 6000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।