Airtel और Jio यूजर्स के लिए जुगाड़, सबसे सस्ते में ऐसे मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा Cheapest jio and airtel recharge plans offering unlimited 5G data after the price hike, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Airtel और Jio यूजर्स के लिए जुगाड़, सबसे सस्ते में ऐसे मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा

एयरटेल और जियो ने अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं और अनलिमिटेड 5G ऑफर से जुड़ी शर्तों में भी बदलाव हुए हैं। हम उन प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो सबसे सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दे रहे हैं।

Thu, 4 July 2024 01:30 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान  
share
Airtel और Jio यूजर्स के लिए जुगाड़, सबसे सस्ते में ऐसे मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा

भारत की दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं और इसके बाद वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी ऐसा ही किया है। एयरटेल और जियो यूजर्स को पहले जिन सस्ते प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा था, अब वे प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा नहीं दे रहे हैं। हम उन प्लान्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिनके साथ आप सबसे सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा ले पाएंगे।

जियो ने साफ कर दिया है कि यूजर्स को पहले की तरह 239 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा नहीं मिलेगा। इसी तरह एयरटेल ने भी अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर करने से जुड़ी अपनी पुरानी शर्तें बदल दी है। अब तक अगर आपको अनलिमिटेड 5G डाटा एयरटेल और जियो के साथ मिल रहा था, तो उन सबसे सस्ते प्लान्स से रीचार्ज करना बेहतर होगा जिनके साथ अब अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio ने गायब कर दिए एक दर्जन से ज्यादा रीचार्ज प्लान, OTT प्लान्स की भी छुट्टी

Jio का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स को अब जिस सबसे सस्ते प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा रहा है, उसकी कीमत 349 रुपये है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 4G यूजर्स को 2GB डेली डाटा देता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के अलावा यह प्लान जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस भी देता है।

Airtel का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान

एयरटेल यूजर्स को सबसे सस्ते में अनलिमिटेड 5G का मजा चाहिए तो सबसे सस्ते 409 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करना होगा। यह प्लान 4G यूजर्स को 2.5GB डेली डाटा देता है और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के अलावा प्लान Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है, जिसके जरिए यूजर्स 20 से ज्यादा OTT सेवाओं का कंटेंट देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री Netflix चलाने का आसान जुगाड़, किसी भी कंपनी का नंबर हो.. बन जाएगी बात

ध्यान रहे, इन प्लान्स से रीचार्ज करने पर तभी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा अगर आपके क्षेत्र में इन कंपनियों की 5G सेवाएं उपलब्ध हैं और आप 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।