एक रीचार्ज में 12 OTT एकदम FREE, ये रहे 28 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू प्लान्स Reliance Jio is offering 12 OTT services for free with just one plan, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

एक रीचार्ज में 12 OTT एकदम FREE, ये रहे 28 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू प्लान्स

रिलायंस जियो की ओर से ऑफर किए जा रहे कई प्लान्स में से कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनके साथ 12 OTT सेवाओं तक का ऐक्सेस दिया जा रहा है। हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Wed, 12 March 2025 12:00 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
एक रीचार्ज में 12 OTT एकदम FREE, ये रहे 28 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू प्लान्स

फेवरेट मूवीज या वीडियो कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को OTT सेवाओं की मदद लेनी होती है और ढेरों OTT प्लेटफॉर्म्स का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना महंगा पड़ता है। ऐसे में आप उन प्लान्स से रीचार्ज कर सकते हैं, जिनका चुनाव करने पर एकसाथ ढेरों सेवाओं का कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। आइए आपको JioTV Premium Plans के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Jio का 445 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान रोज 2GB डेली डाटा के अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प मिलता है। यूजर्स रोज 100 SMS भी भेज सकते हैं। यह प्लान एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का ऐक्सेस ऑफर कर रहा है। वहीं, 4G यूजर्स को कुल 56GB डाटा इस प्लान के साथ मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग और OTT भी FREE में; Jio यूजर्स के पास बढ़िया मौका

प्लान से रीचार्ज करने पर जिन सेवाओं का कंटेंट ऐक्सेस किया जा सकता है, उनकी लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode और JioTV सब शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free मिल रहा है Netflix का सब्सक्रिप्शन; Jio, Airtel और Vi यूजर्स के पास मौका

Jio का 175 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान एक्सट्रा डाटा ऑफर करता है और यूजर्स को 10GB अतिरिक्त डाटा का फायदा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ देता है। इस तरह किसी ऐक्टिव प्लान के साथ इससे रीचार्ज किया जा सकता है। प्लान जिन सेवाओं का फायदा ऑफर करता है, उनकी लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और JioTV शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।