रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग और OTT भी FREE में; Jio यूजर्स के पास बढ़िया मौका Jio Recharge plans with free OTT subscription and 2GB daily data, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग और OTT भी FREE में; Jio यूजर्स के पास बढ़िया मौका

रिलायंस जियो की ओर से कई ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में OTT सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। हम 2GB डेली डाटा वाले OTT प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

Sat, 8 March 2025 09:13 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग और OTT भी FREE में; Jio यूजर्स के पास बढ़िया मौका

अगर आप रिलायंस जियो सब्सक्राइबर हैं और आपको OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री में चाहिए तो ढेरों प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प मिल रहा है। हम उन प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 2GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और OTT सेवाओं का फायदा मिलता है। ये प्लान्स एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं। इनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

Jio का 445 रुपये का प्लान

यूजर्स को JioTV Premium प्लान में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 OTT ऐप्स का कंटेंट देखने का विकल्प मिल रहा है। इनमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और FanCode वगैरह शामिल हैं। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डाटा, सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free JioHotstar चाहिए तो ये प्लान चुनना है बेस्ट, Airtel यूजर्स के पास मौका

Jio का 949 रुपये का प्लान

प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है और रोज 2GB डाटा के अलावा फ्री कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी 84 दिनों के लिए मिलता है।

Jio का 1029 रुपये का प्लान

प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इतनी ही वैलिडिटी के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसमें भी 2GB डेली डाटा के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन दिया गया है।

Jio का 1049 रुपये का प्लान

प्लान SonyLIV और ZEE5 दोनों का सब्सक्रिप्शन JioTV Mobile ऐप के जरिए देता है। यह प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और रोज 2GB डेली डाटा के अलावा 100 SMS भेजने का ऑप्शन मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free मिल रहा है Netflix का सब्सक्रिप्शन; Jio, Airtel और Vi यूजर्स के पास मौका

Jio का 1299 रुपये का प्लान

फ्री में Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इस प्लान से रीचार्ज करना बेहतर होगा। 84 दिनों की वैलडिटी के साथ इसमें 2GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प मिल रहा है। प्लान रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन देता है।

बता दें, सभी प्लान्स के साथ JioTV और JioCloud ऐप्स का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।