Redmi के इस नए फोन का चला जादू, सेल शुरू होते ही टूट पड़े लोग, गजब हैं फीचर्स Redmi K80 and Pro breaks K series first sales record sell over 6 lakh 6000 thousand units in one day, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Redmi के इस नए फोन का चला जादू, सेल शुरू होते ही टूट पड़े लोग, गजब हैं फीचर्स

Redmi K80 Series Record Breaking Sale: दोनों फोन 28 नवंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। फर्स्ट सेल के लाइव होते ही फोन को जबरदस्त रिस्पांस मिला। Redmi K80 सीरीज के इन फोन्स को 1 दिन में 660,000 लोगों ने खरीदा।

Fri, 29 Nov 2024 03:01 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Redmi के इस नए फोन का चला जादू, सेल शुरू होते ही टूट पड़े लोग, गजब हैं फीचर्स

Redmi K80 Series Record Breaking Sale: टेक कंपनी Redmi ने हाल ही चीन में अपनी K सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। ये फोन Redmi K80 और Redmi K80 Pro है। कल इस फोन इन दोनों फोन को चीन में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। इस सेल के लाइव होते ही फोन को जबरदस्त रिस्पांस मिला। Redmi K80 सीरीज के इस फोन्स को 1 दिन में 6 लाख 60 हजार (660,000 यूनिट) लोगों ने ख़रीदा।

रेडमी ने 27 नवंबर को K80 और K80 प्रो फोन लॉन्च किए। अब Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Redmi K80 और K80 Pro की सेल में रिकॉर्डतोड़ सेल की है। कंपनी ने खुद जानकारी दी है कि एक दिन में 660,000 से अधिक फोन सेल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने तक 18 OTT, 300 टीवी चैनल, बुलेट जैसी इंटरनेट स्पीड FREE दे रही ये कंपनी
Redmi K80 और K80 Pro की सेल डिटेल्स

Redmi K80 सीरीज की कीमत

दोनों ही फ़ोन्स को 5 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। रेडमी K80 के बेस 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 2499 yuan लगभग 29,170 रुपए है। तो वहीं रेडमी K80 Pro के 12GB + 256GB वर्जन की कीमत 3699 yuan लगभग 43,180 रुपये है। दोनों ही फ़ोन्स को Snow Rock White, Mountain Green, और Mysterious Night Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Redmi K80 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस फोन में 6.67 इंच का 2K रिसोल्यूशन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 4nm चिपसेट है। फोन के बैक में 50 मेगापिक्सल के साथ OIS + EIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल OmniVision सेल्फी कैमरा मिल जाता है। रेडमी का यह फोन 6550mAh बैटरी के साथ आता है।

Redmi K80 Pro के फीचर्स और स्पेस

प्रो वैरिएंट Snapdragon 8 Elite 3nm चिपसेट के साथ आता है। इस्मने 6000mAh बैटरी है जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बेस और प्रो वैरिएंट के कैमरा सेम है बस प्रो में 32MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा जो बेस में 8MP का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OPPO के मिलिट्री ग्रेड फोन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 2 महीने में बेचे 5 लाख फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।