खुशखबरी! 3 महीने तक 18 OTT, 300 टीवी चैनल, बुलेट जैसी इंटरनेट स्पीड FREE दे रही ये कंपनी Excitel super deal get FREE superfast 3 months internet 18 OTT subscription 150 TV channels and more under 500 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! 3 महीने तक 18 OTT, 300 टीवी चैनल, बुलेट जैसी इंटरनेट स्पीड FREE दे रही ये कंपनी

Get 3 Month Internet FREE: अगर हम कहें कि आपको 3 महीने फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल रही है तो क्या आप यकीन करेंगे? लेकिन इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ऐसा मौका दे रहा है। एक्साइटेल सुपर डील के तहत कंपनी अपने नए यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है।

Thu, 28 Nov 2024 06:16 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
खुशखबरी! 3 महीने तक 18 OTT, 300 टीवी चैनल, बुलेट जैसी इंटरनेट स्पीड FREE दे रही ये कंपनी

Get 3 Month Internet FREE: इंटरनेट हम सबकी जरूरत बन गया है। फिर चाहे वो पढ़ाई के लिए हो या ऑफिस का काम करने के लिए। ब्रॉडबैंड कनेक्शन हर घर की जरूरत बन गया है। यही वजह है कि ब्रॉडबैंड मार्केट में इन दिनों तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है। इसलिए लगभग सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह ऑफर्स ला रही हैं। अगर हम कहें कि आपको 3 महीने फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल रही है तो क्या आप यकीन करेंगे? लेकिन इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ऐसा मौका दे रहा है।

Excitel अपने यूजर्स को एक शानदार ऑफर दे रहा है। एक्साइटेल सुपर डील के तहत कंपनी अपने नए यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 18 OTT और 150 टीवी चैनल्स भी मुफ्त में मिल रहे हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं एक्साइटेल की इस सुपर डील के बारे में:

Excitel का शानदार ऑफर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगी लॉटरी: 14,401 रुपए तक सस्ते हुए iPhone 15, iPhone 15 Plus, कल तक है ऑफर

Excitel सुपर डील में मिलने वाले बेनेफिट्स

एक्साइटेल इस ऑफर के तहत, ग्राहक 475 रुपये प्रति महीना का प्लान चुनकर 4 महीने तक सर्विस लेते हैं, तो 3 महीने का इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यानी आप 4 महीने का पैसा देकर 9 महीने तक हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। Excitel आपको 300 Mbps तक की स्पीड के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट चलाने की सुविधा देता है।

स्पेशल ऑफर की बात करें तो इसमें Amazon Prime, Disney+Hotstar, Sony Liv, Alt Balaji समेत 18 ओटोटी प्लेटफॉर्म देखने का फायदा मिलेगा। आप अपने पसंदीदा शो, मूवी और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन का भी फायदा भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये है 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 479 रुपये में FREE कॉल्स और डेटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।