सेल शुरू! 7000mAh बैटरी वाले Realme फोन और Watch दोनों का जलवा, धाकड़ ऑफर्स
रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P4x और इसकी वॉच Realme Watch 5 की पहली सेल आज शुरू हो गई है। इन दोनों को ही डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme के दो प्रोडक्ट्स की पहली सेल आज शुरू हो रही है और इन्हें खास डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इन डिवाइसेज की लिस्ट में Realme P4x और Realme Watch 5 शामिल हैं। स्मार्टफोन का हाइलाइट यह है कि इसमें 7000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और नई वॉच 'Made in India' है। इन डिवाइसेज के साथ कंपनी का फोकस एडवांस्ड परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4x में मिले धाकड़ फीचर्स
फोन में Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में अकेला स्मार्टफोन है जो 90FPS गेमिंग सपोर्ट करता है। GT Boost फीचर इसे गेमर्स के लिए और भी अट्रैक्टिव बनाता है। इसके साथ 7000mAh Titan Battery मिलती है, जिसमें 45W Fast Charging सपोर्ट मौजूद है। कुछ ही मिनटों की चार्जिंग के साथ घंटों तक मोबाइल इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में बाईपास चार्जिंग और Frost Core Cooling सिस्टम दिया गया है, जो स्टील VC के साथ CPU तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है। फोन में 18GB तक Dynamic RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 144Hz Sunlight Display (1000 निट्स ब्राइटनेस) और डुअल स्पीकर्स भी शामिल हैं। कैमरा सेटअप में 50MP AI कैमरा, 4K वीडियो और कई एडवांस्ड AI फीचर्स मौजूद हैं।
पहली सेल में मिलेगा खास डिस्काउंट
डिवाइस की पहली सेल 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 12 घंटे के लिए लाइव रहेगी। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है, जिसमें कुल 2,500 रुपये के लॉन्च ऑफर्स शामिल हैं। यह डिवाइस realme.com, Flipkart और सभी मेनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध है।
Realme Watch 5 के फीचर्स और कीमत
रियलमी की नई वॉच में 1.97-inch AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम मेटल बॉडी और इंडिपेंडेंट GPS दिया गया है, जो 5 GNSS सिस्टम के साथ सटीक लोकेशन ट्रैकिंग ऑफर करता है। फिटनेस के लिए इसमें 108 स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग सहित कई हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं। इसका बैटरी बैकअप भी शानदार है और लाइट मोड में 20 दिन तक का रनटाइम मिल जाता। इसके अलावा, इसमें HD Bluetooth कॉलिंग, NFC सपोर्ट, IP68 रेटिंग और 300+ कस्टमाइज्ड वॉच फेस भी इसका हिस्सा हैं।
Watch 5 की पहली सेल भी 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। लॉन्च ऑफर के चलते इसकी कीमत 3,999 रुपये रह गई है, जिसमें 500 रुपये का प्राइस ड्रॉप शामिल है। यह realme.com, Flipkart और सभी मेनलाइन चैनल्स पर खरीदी जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Matte Silver









