लोहालाट फोन का 5G मॉडल ला रहा ब्रांड, आते ही मचाएगा धूम, देखें पहली झलक realme p4 lite 5g india launch confirmed flipkart microsite teased design and availability, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लोहालाट फोन का 5G मॉडल ला रहा ब्रांड, आते ही मचाएगा धूम, देखें पहली झलक

Realme P4 Lite 5G india Launch confirmed: पिछले महीने रियलमी ने भारत में Realme P4 Lite 4G को P-सीरीज के सबसे नए एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6300mAh की बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 4G कनेक्टिविटी दी गई थी। अब कंपनी इसका 5G मॉडल लाने की तैयारी में जुट गई है।

Thu, 12 March 2026 11:44 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
लोहालाट फोन का 5G मॉडल ला रहा ब्रांड, आते ही मचाएगा धूम, देखें पहली झलक

Realme P4 Lite 5G india Launch confirmed: पिछले महीने रियलमी ने भारत में Realme P4 Lite 4G को P-सीरीज के सबसे नए एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6300mAh की बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 4G कनेक्टिविटी दी गई है। अब, कंपनी इस फोन का एक और वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। Realme P4 Lite 5G नाम से आने वाले इस फोन के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। इस रियलमी फोन के लॉन्च की झलक दिखाने और इसके डिजाइन को टीज करने के लिए एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है।

बता दें कि 4G फोन की बॉडी भी मजबूत है और इसका स्ट्रक्चर एल्युमिनियम से बना है। इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं और झटका झेल लेगा। डिस्प्ले गीले हाथों से भी चलाने पर भी सटीक रिस्पॉन्स करेगा। अपकमिंग 5G फोन में क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Realme P4 Lite 5G India Launch Confirmed
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वॉर से मचा हाहाकार, LPG के बाद इंडक्शन की किल्लत, इन शहरों में खत्म हुआ Stock

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन (संभावित)

रियलमी P4 सीरीज के एक ऐसे फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब लाइव हो गई है, जिसका नाम अभी बताया नहीं गया है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इसके यूआरएल से यह कंफर्म हो गया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन को रियलमी P4 लाइट 5G के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन देश में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4 Lite 5G India Launch Confirmed
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7200mAh बैटरी वाला धांसू फोन लाया वीवो, 16 मार्च से पहले खरीदा तो ₹2500 कैशबैक

इसके अलावा, कंपनी ने इस फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। इसमें पीछे की तरफ तीन अलग-अलग कटआउट दिखाई दे रहे हैं, जिनमें शायद ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा होगा। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक और कटआउट नजर आ रहा है, जिसमें LED फ्लैश होने की उम्मीद है। हालांकि, आने वाले रियलमी P4 लाइट 5G के बारे में बाकी जानकारी - जैसे कि भारत में इसकी लॉन्च की सटीक तारीख, चिपसेट, बैटरी की कैपेसिटी, कैमरा सेटअप और कीमत - अभी भी सीक्रेट बनी हुई है।

4G कनेक्टिविटी वाले Realme P4 Lite 4G की कीमत

यह फोन रियलमी P4 लाइट का 5G वेरिएंट होने वाला है, जिसे पिछले महीने 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया गया था। 4G मॉडल के बेस 4GB+64GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी। यह फोन अभी देश में फ्लिपकार्ट के जरिए बीच गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए जैसे हो जाएंगे ये 60 से ज्यादा फोन और टैब, शाओमी और रेडमी यूजर्स देखें लिस्ट

चलिए एक नजर डालते हैं Realme P4 Lite 4G की खासियत पर:

बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बॉडी

रियलमी P4 लाइट एक डुअल सिम फोन है जो Android 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.74-इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है, पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक है, टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज तक है, कलर 16.7 मिलियन है और कलर गैमट 83.5 प्रतिशत है। फोन की बॉडी भी मजबूत है और इसका स्ट्रक्चर एल्युमिनियम से बना है। इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं और झटका झेल लेगा। डिस्प्ले गीले हाथों से भी चलाने पर भी सटीक रिस्पॉन्स करेगा।

12GB तक रैम, तेज प्रोसेसर

रियलमी के नए P4 लाइट में ऑक्टा कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट है, जो 12 एनएम प्रोसेस पर बना है, और 1.8 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड दे सकता है। चिपसेट को माली G57 MP1 जीपीयू के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज भी है। रियलमी का कहना है कि फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 12GB तक डायनामिक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें मिनी कैप्सूल, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और प्राइवेसी सेफ जैसे फीचर्स भी हैं।

दमदार कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो, रियलमी P4 लाइट के पीछे एक 13-मेगापिक्सेल (f/2.2) का कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 76.5-डिग्री और फोकल लेंथ 27 एमएम है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि उसका फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरे में नाइट मोड भी है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेगा। फोन में एआई इरेजर, एआई कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0, एआई बेस्ट और एआई क्लियर फेस, एआई इमेज मैटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी है।

बड़ी बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ

फोन में बड़ी बैटरी मिलती है। नए रियलमी P4 लाइट स्मार्टफोन में 6300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज कर 20.7 घंटे तक यूट्यूब चला सकते हैं, 19 घंटे तक इंस्टाग्राम चला सकते हैं, 46.5 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं या लगातार 13.6 घंटे तक कैंडीक्रैश गेम खेल सकते हैं। चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। दावा है कि 5 मिनट चार्ज करके 2.3 घंटे कॉलिंग की जा सकती है या 5.4 घंटे स्पॉटिफाई पर गाने सुने जा सकते हैं।

स्लिम और लाइटवेट भी

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, बाईदौ, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो भी सपोर्ट करता है। फोन में मिलने वाले ऑनबोर्ड सेंसर्स की लिस्ट में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक जायरोस्कोप और एक एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। 201 ग्राम वजनी इस फोन का साइज 167.20x76.60x7.94 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।