वैलेंटाइन्स डे पर लें लाल कलर का स्पेशल फोन, पहली सेल कल, कीमत 13,999 रुपये
Valentine's Day पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए स्पेशल फोन तलाश रहे हैं, तो Realme Narzo 90x का नया मरून रेड कलर वेरिएंट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कल यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरू होगी। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Valentine's Day पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए स्पेशल फोन तलाश रहे हैं, तो Realme Narzo 90x का नया मरून रेड कलर वेरिएंट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने इसे खास Valentines Day के लिए डिजाइन किया है। कल यानी 14 फरवरी को इसकी पहली सेल शुरू हो रही है। बता दें यह कोई नया फोन नहीं है, बल्कि कंपनी ने वैलेंटाइन्स डे के लिए इसे नए कलर में दोबारा लॉन्च किया है। इस 5G फोन को सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में दो कलर ऑप्शन - फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू में देश में लॉन्च किया था। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और इसमें 7000mAh की बैटरी है। कितनी है नए कलर वेरिएंट की कीमत, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…


कीमत और पहली सेल की डिटेल
Realme Narzo 90x 5G के वैलेंटाइन्स डे स्पेशल मरून रेड कलर वेरिएंट की बिक्री 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Amazon और रियलमी इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत बेस 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। बता दें कि यह पहले से ही Amazon पर फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Realme Narzo 90x 5G की खासियत
वैलेंटाइन्स डे स्पेशल मॉडल में कलर के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही है। Realme Narzo 90x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 पर चलता है और इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.80-इंच एलसीडी स्क्रीन है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें AI पावर्ड 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।
फोन में AI एडिट Genie, AI एडिटर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, AI इरेजर जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। इसमें 400 फीसदी अल्ट्रा बूस्ट साउंड वाले स्पीकर्स हैं। इसमें IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और यह फेशियल रिकग्निशन फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी है। बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 61.3 घंटे तक का कॉलिंग टाइम देती है। 212 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.28 एमएम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन