1/5भारत में, सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद फोन 11,999 रुपये की शुरुआती पर मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने टीज किया है कि प्री-ऑर्डर करने पर 250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यह 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों लेदर फिनिश के साथ आते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8 पर चलता है। यह 6 साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.7-इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 260 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स देता है।

नए सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि उसके लेटेस्ट फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लगभग 6,23,000 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इसमें ARM माली G57 जीपीयू, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

कैमरे की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है, साथ में 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर भी है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है, जो वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर लगा है।

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज में दिनभर का बैकअप देती है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। 199 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है।
