पानी के अंदर फोटोग्राफी करेगा यह फोन, गिरने पर टूटेगा भी नहीं, आ गया 8000mAh बैटरी वाला Realme C100 4G realme c100 4g launched with 8000mah battery can do under water photography, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पानी के अंदर फोटोग्राफी करेगा यह फोन, गिरने पर टूटेगा भी नहीं, आ गया 8000mAh बैटरी वाला Realme C100 4G

Realme C100 4G ने 8000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन चुपके से लॉन्च कर दिया है। यह फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है। अचानक गिरने पर यह फोन टूटता भी नहीं है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ 

Thu, 9 April 2026 08:16 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पानी के अंदर फोटोग्राफी करेगा यह फोन, गिरने पर टूटेगा भी नहीं, आ गया 8000mAh बैटरी वाला Realme C100 4G

Realme C100 4G Launched: रियलमी तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है। अब कंपनी ने लाइनअप में चुपके से एक 4G फोन जोड़ दिया है, जो बड़ी बैटरी पर फोकस करता है। दरअसल, कंपनी ने अपने नए फोन के तौर पर Realme C100 4G को वियतनाम में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। फोन के सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी है। फोन का डिस्प्ले ArmorShell Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

चलिए सबसे पहले नजर डालते हैं Realme C100 4G की खासियत पर

Realme C100 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी है। फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि C100 4G एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे से ज्यादा की वीडियो प्लेबैक टाइम, 20 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम या 13 घंटे से ज्यादा का गेमिंग टाइम दे सकता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। रियलमी का दावा है कि फोन ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट भी पास कर लिया है। यह अचानक गिरने पर यह फोन टूटेगा भी नहीं और पानी में भी खराब नहीं होगा। 219 ग्राम वजनी इस फोन का मोटाई 8.63mm है।

realme c100 4g launched
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां की तरह देखभाल करता Robot, सुबह जगाता है, नाश्ता खिलाकर ऑफिस भेजता है, Video

Realme C100 4G में 6.8-इंच का एचडी प्लस है, जो मजबूती के लिए ArmorShell Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले में एचडी प्लस (1570x720 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन मीडियाटेक हीलियो G92 मैक्स चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 के साथ आता है।

फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा

कैमरे की बात करें तो, Realme C100 4G में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। यह कई शूटिंग मोड्स को सपोर्ट करता है, जिनमें नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, डुअल व्यू वीडियो और अंडरवॉटर मोड शामिल हैं। रियर कैमरा 10x तक डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है और 30fps पर 1080p तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल सिम 4G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई सेंसर दिए गए हैं। यह फोन फेस रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus Nord 6 की पहली सेल LIVE, ₹3000 सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

इतनी है Realme C100 4G की कीमत

कीमत की बात करें तो, Realme C100 4G का 6GB+128GB वेरिएंट Viettablet पर VND 6,399,000 (लगभग 22,500 रुपये) कीमत के साथ लिस्टेड है। यह फोन Eternal Brown, Triumphal Purple और White Glory जैसे कलर्स में आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।