Realme ला रहा है सस्ते इयरबड्स, ANC सपोर्ट के साथ 40 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक realme buds N1 launch date confirmed may launch in budget segment with ANC support, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Realme ला रहा है सस्ते इयरबड्स, ANC सपोर्ट के साथ 40 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी की ओर से इसके नए ऑडियो वियरेबल realme buds N1 की भारतीय मार्केट में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी गई है। इन्हें Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया जाएगा।

Tue, 3 Sep 2024 02:27 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Realme ला रहा है सस्ते इयरबड्स, ANC सपोर्ट के साथ 40 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने अपने नए वियरेबल का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है और इसके बजट इयरबड्स Realme Buds N1 भारतीय मार्केट में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह वियरेबल Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन के साथ ही मार्केट का हिस्सा बनेगा। कंपनी के पास पहले ही वियरेबल्स का बड़ा पोर्टफोलियो है।

रियलमी ने कन्फर्म किया है कि नए इयरबड्स में 46dB हाइब्रिड ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा इयरबड्स में 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 12.4mm के डायनमिक बास ड्राइवर्स इस वियरेबल में मिलेंगे। खास फीचर्स के साथ बेहतरीन ऑडियो का मजा यूजर्स को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्फर्म! OnePlus के नए इयरबड्स इन दिन होंगे लॉन्च, 3000 रुपये से कम होगी कीमत

दमदार बैटरी लाइफ ऑफर करेंगे इयरबड्स

सामने आया है कि कि Realme Buds N1 में IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इयरबड्स के फुल चार्ज होने पर यूजर्स को 40 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम केस के साथ मिलेगा। टीजर इमेज से इन इयरबड्स का इन-इयर डिजाइन नजर आया है। इनमें लो-लेटेंसी के साथ अच्छा गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधे से कम कीमत पर Realme इयरबड्स, फुल चार्ज पर 24 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक

इतनी हो सकती है Realme इयरबड्स की कीमत

टीजर इमेज में छोटा स्टेम और ग्रीन कलर नजर आया है। आपको याद दिला दें, कंपनी ने इस साल मई में 3,299 रुपये कीमत पर Realme Buds Air6 लॉन्च किए थे और ये 50bB ANC के अलावा LHDC 5.0 सपोर्ट ऑफर करते हैं। ऐसे में नए इयरबड्स की कीमत इससे कम रखी जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।