आधे से कम कीमत पर Realme इयरबड्स, फुल चार्ज पर 24 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक buy Realme earbuds under half of its price during Amazon Great Freedom Sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आधे से कम कीमत पर Realme इयरबड्स, फुल चार्ज पर 24 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक

कम बजट पर दमदार वायरलेस इयरबड्स की तलाश है तो आपको अच्छा मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। आप यहां से realme Buds T300 ऑफर्स के चलते आधे से भी कम कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं।

Mon, 12 Aug 2024 09:27 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आधे से कम कीमत पर Realme इयरबड्स, फुल चार्ज पर 24 घंटे सुनाएंगे म्यूजिक

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी के पास स्मार्टफोन्स के अलावा वियपेबल्स और एक्सेससरीज का भी बड़ा पोर्टफोलियो है। अगर आप कम कीमत में बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस और प्रीमियम डिजाइन वाले इयरबड्स की तलाश में हैं, तो रियलमी के इयरबड्स पर भरोसा किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि रियलमी के प्रीमियम इयरबड्स realme Buds T300 आधे से भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।

realme Buds T300 में स्टेम डिजाइन के अलावा प्रीमियम फिनिश मिलता है और ये बेहतरीन ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) भी ऑफर करते हैं। इस तरह इनकी मदद से म्यूजिक सुनने के अलावा कॉलिंग करना भी आसान हो जाता है। इन्हें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है और लंबी बैटरी लाइफ का फायदा तो मिल ही रहा है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इन्हें बड़ी छूट पर लिस्ट किया गया है और कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1500 से सस्ते में प्रीमियम इयरबड्स, Amazon Sale में इन मॉडल्स पर धाकड़ छूट

सबसे सस्ते में खरीदें realme Buds T300

भारतीय मार्केट में realme Buds T300 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है लेकिन Great Freedom Sale के चलते अमेजन पर इन्हें फिलहाल केवल 1,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इन इयरबड्स पर 200 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद ये केवल 1799 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। रियलमी इयरबड्स ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

कुछ ऐसे हैं realme Buds T300 के फीचर्स

रियलमी ने अपने इयरबड्स में 12.4mm डायनमिक बास ड्राइवर दिए हैं, जो 30dB ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। इनके साथ 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो इफेक्ट मिलता है और गेमिंग या वीडियो व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इनमें 50ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी का फायदा मिलता है। Dolby Atmos सपोर्ट वाले इयरबड्स IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के अलावा Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:899 रुपये में Amazon पर सबसे ज्यादा बिकने वाली बजट स्मार्टवॉच

बैटरी बैकअप की बात करें तो फुल चार्ज होने पर केस के साथ 40 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल जाएगा। वहीं, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते केवल 10 मिनट इन्हें चार्ज करते हुए पूरे 7 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।