OTT पावर पैक! 200 रुपये से कम में 37 OTT सेवाओं का मजा, मौका चूकना नहीं चाहेंगे Power pack by OTTplay is offering 37 OTT services under 200 rupees with special offer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OTT पावर पैक! 200 रुपये से कम में 37 OTT सेवाओं का मजा, मौका चूकना नहीं चाहेंगे

लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म OTTplay की ओर से एक खास ऑफर का फायदा इन दिनों दिया जा रहा है। पावर प्ले मंथली प्लान पर छूट मिल रही है और 200 रुपये से कम में 37 OTTs का कंटेंट देखा जा सकता है।

Tue, 1 Oct 2024 07:58 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
OTT पावर पैक! 200 रुपये से कम में 37 OTT सेवाओं का मजा, मौका चूकना नहीं चाहेंगे

पसंदीदा वेब सीरीज, मूवी या शोज देखने हों तो अब पहले की तरह उनके ब्रॉडकास्ट का इंतजार नहीं करना पड़ता। OTT सेवाओं के जरिए आप जब चाहें, वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। दिक्कत यह है कि अलग-अलग कंटेंट के लिए अलग-अलग OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। इसके सॉल्यूशन के तौर पर OTTplay सेवा एक ही प्लान में ढेरों सब्सक्रिप्शंस देती है। मजे की बात यह है कि खास ऑफर के चलते आप 200 रुपये से कम में 37 OTTs का लुत्फ उठा सकते हैं।

OTTplay सेवा उन लोगों के लिए बेस्ट सॉल्यूशन है, जो कई OTT सेवाओं का कंटेंट देखना चाहते हैं लेकिन उन सभी का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते। इस प्लेटफॉर्म को डेडिकेटेड ऐप और वेबसाइट के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सभी पर ऐक्सेस किया जा सकता है। इन दिनों एक खास ऑफर का फायदा OTTplay के पावर प्ले मंथली प्लान पर दिया जा रहा है। आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सट्रा डाटा के साथ चाहिए OTT का मजा, इस सस्ते प्लान के साथ 10 OTT सेवाएं फ्री

इस प्लान पर मिल रही है खास छूट

सब्सक्राइबर्स को OTTplay के Power Play Monthly प्लान पर खास ऑफर मिल रहा है। इसे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है। प्लान 37 OTTs के अलावा करीब 300 लाइव चैनल्स का ऐक्सेस देता है। इसकी कीमत 299 रुपये है लेकिन कूपन कोड OTTVIS149 अप्लाई करते ही आपको 100 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस तरह आप 199 रुपये में ही पावर प्ले मंथली प्लान से सब्सक्राइब कर सकते हैं।

मिलता है इन OTT सेवाओं का ऐक्सेस

OTTplay का पावर प्ले मंथली प्लान जिन OTT सेवाओं का ऐक्सेस देता है, उनकी लिस्ट में SonyLIV, Lionsgate Plau, ZEE5, Fancode और Chaupal वगैरह शामिल हैं। इनके अलावा SunNXT, DistroTV, Ullu, Manorama Max, Prag Play, Shemaroo me, Dangal Play, ALT TV, Ultra Jhakaas, Premiumflix, Docubay, Chaupal Bhojpuri, ETV WIN, Bhakti Flix, Sanskar, Powerkids Kartoon, Dollywood Play, Cinemaworld, Om TV, PTC Play और Stage भी लिस्ट में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज 2.5GB डाटा के साथ Netflix और Disney+ Hotstar फ्री, इस कंपनी के प्लान्स

प्लान Aha Telugu, Aha Tamil, Runn TV, VR OTT, Playflix K-Drama, ShortFundly, iStream, Kanccha Lannka, Aao NXT, NammaFlix और ShortsTV के अलावा 300 लाइव चैनल्स का ऐक्सेस भी ऑफर करता है।

ऊपर की लिस्ट में शामिल सभी सेवाओं का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने जाएं तो हजारों का बिल बनेगा और ऑफर के साथ 2,782 रुपये की बचत की जा सकती है। हालांकि, ऑफर का फायदा केवल पहले महीने के लिए मिल रहा है और अगले महीने से 299 रुपये प्रतिमाह देने होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।