100W चार्जिंग, 8000mAh बैटरी; भारत में आते ही छा जाएगा यह पोको फोन, डिटेल poco x8 pro launch in india soon listed on bis may come with 8000mah battery, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

100W चार्जिंग, 8000mAh बैटरी; भारत में आते ही छा जाएगा यह पोको फोन, डिटेल

POCO भारतीय बाजार में तेजी से स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी का नया फोन भारत में धूम मचाने के लिए आ रहा है। हम बात कर रहे हैं POCO X8 Pro की, जिसके भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन की डिटेल्स सामने आ गई हैं।

Wed, 10 Dec 2025 01:11 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
100W चार्जिंग, 8000mAh बैटरी; भारत में आते ही छा जाएगा यह पोको फोन, डिटेल

POCO भारतीय बाजार में तेजी से स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी का नया फोन भारत में धूम मचाने के लिए आ रहा है। हम बात कर रहे हैं POCO X8 Pro की, जिसके भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांगकि, शाओमी के सब-ब्रांड ने अभी तक इसकी डिटेल्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही, POCO X8 Pro के कथित इंडियन वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट पर देखा गया था। अफवाह है कि यह MediaTek के Dimensity 8500 चिपसेट और डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। POCO X8 Pro के Redmi Turbo 5 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

poco x8 pro launch in india soon
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेल शुरू! 7000mAh बैटरी वाले Realme फोन और Watch दोनों का जलवा, धाकड़ ऑफर्स

भारत में जल्द लॉन्च होगा पोको X8 प्रो

एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिसंबर को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नया पोको स्मार्टफोन लिस्ट किया गया था, जिसका मॉडल नंबर 2511FPC34I और रजिस्ट्रेशन नंबर R-91005720 था। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर पोको X8 प्रो से जुड़ा है। इस लिस्टिंग को टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने देखा था, हालांकि, लिस्टिंग से फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लिस्टिंग से यह हिंट जरूर मिलता है कि यह भारत में इसका लॉन्च जल्द ही होने वाला है।

POCO X8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

पोको X8 प्रो के चीन में एक्सक्लूसिव Redmi Turbo 5 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट पर चलेगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.67-इंच एमोलेड LTPS स्क्रीन हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें मेटल फ्रेम, IP68 रेटेड बिल्ड और 100W चार्जिंग सपोर्ट वाली 8000mAh की बैटरी होगी।

पोको इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दे सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर होगा। रेडमी टर्बो 5 अगले साल की शुरुआत में चीन में ऑफिशियली लॉन्च होने की उम्मीद है। पोको X8 सीरीज जल्द ही ग्लोबली लॉन्च हो सकती है।

टिप्स्टर का ट्वीट

पुराने POCO X7 Pro की खासियत

POCO X8 Pro की कीमत भारत में 30,000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। बता दें कि POCO X7 Pro 5G को इस साल जनवरी में भारतीय बाजार में 8GB + 256GB ऑप्शन के लिए 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.73 इंच का 1.5K फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 Ultra चिपसेट पर चलता है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें 90W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 6550mAh की बैटरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।