OTTplay पर देख पाएंगे JioCinema का कंटेंट, नई पार्टनरशिप से सब्सक्राइबर्स के मजे OTTplay Premium partners with JioCinema to offer new content on its app, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OTTplay पर देख पाएंगे JioCinema का कंटेंट, नई पार्टनरशिप से सब्सक्राइबर्स के मजे

लोकप्रिय OTT एग्रीगेटर OTTplay प्रीमियम की ओर से JioCinema के साथ नई पार्टनरशिप की गई है। इस पार्टनरशिप के बाद प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को नया वीडियो कंटेंट देखने का विकल्प मिलेगा।

Tue, 29 Oct 2024 03:31 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
OTTplay पर देख पाएंगे JioCinema का कंटेंट, नई पार्टनरशिप से सब्सक्राइबर्स के मजे

एकसाथ ढेरों OTT सेवाओं का कंटेंट ऑफर करने वाले प्लेटफॉर्म OTTplay का भारत में बड़ा यूजरबेस है और इसमें ढेरों कमाल फीचर्स मिलते हैं। OTTplay प्रीमियम ऐप में ढेरों प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं और यह AI-बेस्ड रेकमेंडेशन इंजन के साथ अच्छे शोज और मूवीज के सुझाव भी देता है। अब OTTplay ने JioCinema के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बाद JioCinema का कंटेंटे भी यूजर्स को दिखाया जाएगा।

पार्टनरशिप के बाद OTTplay प्रीमियम सब्सक्रिप्शनलेने वाले यूजर्स को इसकी कंटेंट लाइब्रेरी भी दिखाई जाएगी। यानी OTTplay ऐप में अब Big Boss, Game of Thrones जैसे शोज के अलावा मूवीज और अलग-अलग भारतीय भाषाओं में वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। इसके अलावा Khalbali Records, PILL और Gaanth जैसे जियो ओरिजनल्स और Colors, Comedy Central या MTV जैसे लाइव टीवी चैनल्स देखे जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio के फ्री OTT वाले सबसे सस्ते प्लान्स, सबकी कीमत 500 रुपये से कम; देखें लिस्ट

ढेर सारा नया कंटेंट देखने का मिलेगा मौका

OTTplay यूजर्स को नया कंटेंट देखने का मौका JioCinema पार्टनरशिप के साथ दिया जाएगा क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर ढेर सारा वीडियो कंटेंट मौजूद है और कई पार्टनर सेवाओं का कंटेंट भी स्ट्रीम होता है। उदाहरण के लिए, HBO और Peacock के लोकप्रिय शोज और मूवीज JioCinema पार्टनरशिप के साथ देखे जा सकते हैं, जिनकी लिस्ट में The Penguin, Chicago P.D, Succession, Suits, The Fall Guy और The Office जैसे टाइटल्स हैं।

पार्टनरशिप के बाद JioCinema प्रीमियम कंटेंट देखने का विकल्प सबसे पहले यूजर्स को OTTplay के एंड्रॉयड और iOS ऐप्स में दिया जाएगा। इसके बाद अगले कुछ सप्ताह में स्मार्ट टीवी और लैपटॉप स्क्रीन पर भी यह कंटेंट स्ट्रीम करने का ऑप्शन मिलने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पावर पैक! 200 रुपये से कम में 37 OTT सेवाओं का मजा, मौका चूकना नहीं चाहेंगे

एकसाथ 38 से ज्यादा OTT ऐप्स का ऐक्सेस

नई पार्टनरशिप के चलते OTTplay Premium के साथ अब यूजर्स को 38 से ज्यादा OTT सेवाओं का ऐक्सेस मिलेगा। ये सेवाएं 10 से ज्यादा भाषाओं में और 18 से ज्यादा अलग-अलग कैटेगरीज का कंटेंट स्ट्रीम करने का ऑप्शन देती हैं। आपको बता दें, OTTplay भारत के सबसे बड़े OTT एग्रीगेटर के तौर पर कई अलग-अलग प्लान्स ऑफर करता है। मौजूदा प्लान्स 149 रुपये प्रति महीने से शुरू हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।