आ गया Oppo का धांसू फोन! 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी Oppo Reno 15 FS 5G Launched with 120Hz AMOLED Display 6500mAh Battery and 80W Fast Charging, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ गया Oppo का धांसू फोन! 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने Reno 15 सीरीज में नया Reno 15 FS 5G लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग ऑफर करता है।

Tue, 13 Jan 2026 04:17 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आ गया Oppo का धांसू फोन! 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

टेक कंपनी Oppo ने अपनी Reno 15 सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल इटली में लॉन्च किया गया है। Reno 15 सीरीज में पहले से ही Reno 15F (5G), Reno 15, Reno 15c, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini जैसे मॉडल शामिल हैं। नया Reno 15 FS 5G प्रीमियम डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन पर फोकस करता है।

Oppo Reno 15 FS 5G में 6.57 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत P3 कलर गैमट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें स्प्लैश टच और ग्लव्स टच सपोर्ट के साथ AGCDT STAR D+ प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

जबरदस्त परफॉर्मेंस और ढेर सारा स्टोरेज

स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिसमें वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन भी मौजूद है। स्टोरेज के लिए फोन में 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Reno 15 FS 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन में मिला ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का SmartSense SC532HS प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Samsung JN5 सेंसर पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुरू हुई Samsung की खास सेल! पूरे 50 प्रतिशत तक छूट और ₹20 हजार का कैशबैक भी

सॉफ्टवेयर और बाकी फीचर्स

फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6, डुअल 5G, Bluetooth 5.1, NFC, डुअल सिम के साथ eSIM सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Hi-Res Audio सपोर्ट भी मिलता है। फोन का वजन 189 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.14mm है।

कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 15 FS 5G को इटली में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 399 यूरो (लगभग 42,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने इसे अन्य मार्केट्स में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।