Oppo Find X9 Series में मिलेगा 200MP Hasselblad कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च OPPO Find X9 Series to Launch in India with 200MP Hasselblad Camera Redefining Mobile Photography, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Oppo Find X9 Series में मिलेगा 200MP Hasselblad कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च

Oppo अपनी नई Find X9 Series को 18 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 200MP Hasselblad Telephoto Camera मिलेगा। यह सीरीज मोबाइल फोटोग्राफी को नए लेवल पर ले जाएगी।

Thu, 13 Nov 2025 03:10 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Oppo Find X9 Series में मिलेगा 200MP Hasselblad कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च

स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है क्योंकि Oppo अपनी नई Find X9 Series के साथ मोबाइल फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस बिल्कुल नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। यह सीरीज 18 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है और 200MP Hasselblad Telephoto Camera इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है, जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं मिला है।

Oppo Find X9 Series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200 मेगापिक्सल Hasselblad टेलीफोटो कैमरा है। यह कैमरा ना सिर्फ दूर के सबजेक्ट्स को जूम करने में मदद करता है, बल्कि हर फ्रेम में इतनी शार्पनेस लाता है कि फोटो जूम करने पर भी डिटेल्स नहीं जातीं। इसमें 13.2x लॉसलेस जूम फोटोग्राफी अब तक का रिकॉर्ड सेट करता है। चाहे कोई कॉन्सर्ट हो, स्पोर्ट्स इवेंट या शहर के दूसरे कोने पर मौजूद कोई खूबसूरत बिल्डिंग, हर चीज अब आपके कैमरे के बेहद करीब होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

इंडस्ट्री का पहला True Colour Camera

फोन में इंडस्ट्री का पहला True Colour Camera भी शामिल है, जो 48 जोन लाइट एनालिसिस के साथ हर फोटो में असली रंग को बनाए रखता है। स्किन टोन हो या नेचर के रंग, हर शॉट में ऑथेंटिक कलर आउटपुट मिलेगा। यह फीचर खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं और चाहते हैं कि उनकी तस्वीरें एडिट किए बिना ही शानदार दिखें।

Oppo ने इस सीरीज में Real-Time Triple Exposure HDR तकनीक दी है, जो एक साथ तीन एक्सपोजर कैप्चर करती है। इसका मतलब है कि चाहे रोशनी ज्यादा हो या कम, हर फ्रेम बैलेंस्ड और नैचुरल दिखेगा। तेज मूवमेंट के दौरान भी अब ना तो घोस्टिंग होगी, ना ही मोशन ब्लर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

50MP रिजॉल्यूशन में डीटेल्ड शॉट्स भी

Find X9 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो अपने सभी तीन रियर कैमरों से फुल 50MP रिजॉल्यूशन में फोटो कैप्चर करता है। यानी चाहे वाइड शॉट हो, पोर्ट्रेट हो या टेलीफोटो- हर फोटो में 4 गुना ज्यादा डीटेल और शार्पनेस मिलेगी। कंपनी ने इसमें अपना नया LUMO Image Engine लगाया है, जो ना सिर्फ इमेज क्वॉलिटी बढ़ाता है बल्कि बैटरी खर्च को भी 50 प्रतिशत तक कम करता है। इस इंजन की मदद से यूजर्स Lightning Snap मोड में प्रति सेकंड 10 तस्वीरें खींच सकते हैं, साथ ही 4K Motion Photos जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।