Top 10 Winter Gadgets You Must Have for a Comfortable Cold Season इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम
More
Hindi Newsफोटोइन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठिठुरन, कोहरा और सुस्ती भी लेकर आता है। ऐसे में अगर कुछ स्मार्ट और काम के गैजेट्स हों तो यह मौसम परेशानी नहीं बल्कि आराम और सुकून का एहसास दे सकता है।

Pranesh TiwariTue, 11 Nov 2025 02:33 PM
1/11

ठंड के मौसम के लिए बेस्ट गैजेट्स

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ठंड के मौसम में सबसे जरूरी गैजेट्स के बारे में, जो आपके घर और शरीर दोनों को गर्म और रिलैक्स रखेंगे। इनमें से कुछ की कीमत तो 250 रुपये से भी कम है और ये आपके लिए सर्दियों का एक्सपीरियंस और भी मजेदार बना देंगे।

2/11

रूम हीटर

सर्दियों में सबसे जरूरी गैजेट रूम हीटर है। यह ना सिर्फ कमरे को गर्म रखता है बल्कि नमी को भी कम करता है। मार्केट में ऑयल फिल्ड, क्वार्ट्ज और फैन हीटर जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। अगर बिजली की बचत करनी हो तो ऑयल फिल्ड हीटर बेहतर विकल्प है क्योंकि यह धीरे-धीरे गर्मी देता है और ज्यादा समय तक तापमान बनाए रखता है।

3/11

इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट

ठंडी रातों में बिस्तर में घुसते ही जो ठिठुरन महसूस होती है, उससे बचने के लिए इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट एक कमाल का गैजेट है। इसे प्लग इन करने के कुछ मिनटों बाद ही यह पूरा बिस्तर गर्म कर देता है। अलग-अलग हीट लेवल सेट करने का फीचर भी होता है, जिससे आप अपनी सुविधा के हिसाब से गर्माहट तय कर सकते हैं।

4/11

गीजर (वॉटर हीटर)

सर्दियों में सुबह नहाना किसी जंग जीतने जैसा लगता है। ऐसे में गीजर जरूरी साथी बन जाता है। इंस्टेंट गीजर से कुछ सेकंड में गर्म पानी मिलता है, जबकि स्टोरेज गीजर लंबे समय तक गर्म पानी स्टोर करके रखता है। अगर आपका घर बड़ा है या परिवार के सदस्य ज्यादा हैं, तो स्टोरेज गीजर बेहतर रहेगा।

5/11

ह्यूमिडिफायर

सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है जिससे त्वचा सूखने लगती है और सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। ऐसे में ह्यूमिडिफायर हवा में जरूरी नमी बनाए रखता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सर्दियों में खांसी-जुकाम या एलर्जी से परेशान रहते हैं।

6/11

हैंड वॉर्मर और पॉकेट हीटर

बाहर निकलते वक्त ठंडी हवा सबसे पहले हाथों पर असर डालती है। रिचार्जेबल हैंड वॉर्मर या पॉकेट हीटर को जेब में रखकर आप अपने हाथों को गर्म रख सकते हैं। यह छोटा गैजेट मोबाइल चार्जर की तरह चार्ज होता है और घंटों तक गर्मी देता है।

7/11

स्मार्ट केतली

सर्द मौसम में बार-बार चाय या कॉफी पीने का मन करता है। स्मार्ट इलेक्ट्रिक केतली से आप कुछ ही मिनटों में पानी, दूध या चाय को गर्म कर सकते हैं। कई केतली ऐप से कनेक्ट होकर तापमान कंट्रोल करने की सुविधा भी देती हैं।

8/11

थर्मल फ्लास्क

गरम चाय या सूप लंबे समय तक गर्म रखना हो तो थर्मल फ्लास्क से बेहतर कुछ नहीं। ये वैक्यूम-इंसुलेटेड बॉटल्स घंटों तक लिक्विड का तापमान बनाए रखती हैं। ऑफिस, ट्रैवल या रोड ट्रिप के दौरान यह गैजेट बहुत काम आता है।

9/11

इलेक्ट्रिक फुट वॉर्मर

जिन्हें रात में पैर ठंडे हो जाते हैं, उनके लिए यह गैजेट किसी वरदान से कम नहीं। इसमें सॉफ्ट फैब्रिक और हीटिंग पैड लगे होते हैं, जो पैरों को धीरे-धीरे गर्म करते हैं।

10/11

स्मार्ट एयर प्यूरीफायर

सर्दियों में प्रदूषण अपने चरम पर होता है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर कमरे की हवा को साफ रखता है, जिससे सांस लेना आसान होता है और एलर्जी की संभावना कम होती है।

11/11

पोर्टेबल हीटेड मग

ऑफिस में बैठकर कॉफी या चाय को ठंडा होने से बचाना हो तो यह गैजेट आपके लिए है। यूएसबी पोर्ट से जुड़कर यह मग आपका ड्रिंक लगातार गर्म रखता है।