गजब ऑफर! बड़ा Smart TV केवल 5499 रुपये में, स्पीकर ऐसे कि धूम मचा देंगे
Flipkart पर Foxsky Smart Android TV सिर्फ 5,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जिसमें कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर से इसे 5000 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 24 इंच HD Ready डिस्प्ले दिया गया है।

कम कीमत पर बड़ा Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। आम तौर पर एक स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए ग्राहकों को कम से कम 10 हजार रुपये के करीब रकम खर्च करनी पड़ती है लेकिन यह टीवी आप 5000 रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं। आइए आपको Foxsky Smart TV पर मिल रही डील के बारे में बताते हैं।
Foxsky Smart Android TV 2025 Edition को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खास डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस में Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ढेरों OTT ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। आप Netflix, JioHotstar, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स का कंटेंट इसके साथ बड़ी स्क्रीन पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में Quad Core प्रोसेसर के साथ स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है।
सबसे सस्ते में ऐसे मिलेगा स्मार्ट टीवी
ग्राहकों के लिए Flipkart पर Foxsky Smart Android TV इन दिनों 5,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इस टीवी के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card या फिर Flipkart SBI Credit Card की मदद से पेमेंट करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है और इसकी कीमत 5000 रुपये के करीब रह जाएगी।
पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 1,900 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इस डिवाइस पर कंपनी की ओर से एक साल की वारंटी ऑफर की जा रही है।
ऐसे हैं Foxsky Smart TV के फीचर्स
स्मार्ट टीवी में 24 इंच का 1366x768 पिक्सल HD Ready रेजोल्यूशन और A+ ग्रेड LED पैनल दिया गया है, जो माइक्रो डिमिंग फीचर के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है। टीवी में 30W का साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है, जो थियेटर जैसी साउंड क्वॉलिटी देता है। इसके अलावा इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, बिल्ट-इन WiFi और कनेक्टिविटी के लिए HDMI और USB पोर्ट्स भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन