OnePlus यूजर्स की मौज, अब इस डिवाइस को मिला नया अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल oneplus now rollout oxygenos 16 update to the last eligible device oneplus pad lite, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus यूजर्स की मौज, अब इस डिवाइस को मिला नया अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल

अगर आप भी OnePlus डिवाइस चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, OxygenOS 16 अपडेट अब आखिरी एलिजिबल वनप्लस डिवाइस, OnePlus Pad Lite के लिए रोलआउट हो रहा है। देखें आपको अपडेट मिला या नहीं

Thu, 12 Feb 2026 03:38 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

OnePlus यूजर्स की मौज, अब इस डिवाइस को मिला नया अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल

अगर आप भी OnePlus डिवाइस चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, OxygenOS 16 अपडेट अब आखिरी एलिजिबल वनप्लस डिवाइस, OnePlus Pad Lite के लिए रोलआउट हो रहा है। यह पूरा रोलआउट नवंबर की शुरुआत में वनप्लस ओपन, वनप्लस 13 जैसे हाई-एंड डिवाइस के साथ शुरू हुआ था, और धीरे-धीरे मिड-रेंज और सस्ते नॉर्ड CE मॉडल तक बढ़ा। अब यह आखिरी कुछ डिवाइस तक पहुंच रहा है। देखें एजिलिबल डिवाइस की लिस्ट...

सम्बंधित सुझाव

अब इस डिवाइस को मिल रहा अपडेट

जैसा कि वनप्लस ने ऑफिशियल कम्युनिटी पर एक पोस्ट में शेयर किया है, OnePlus Pad Lite के लिए OxygenOS 16 अपडेट को फर्मवेयर वर्जन OPD2481_16.0.3.500(EX01) और OPD2480_16.0.3.500(EX01) के साथ टैग किया गया है। यह अभी भारत में शुरुआती रोलआउट के तौर पर उपलब्ध है, लेकिन इसे जल्द ही बाकी इलाकों में भी लाया जाएगा।

सम्बंधित सुझाव

अगर आप OnePlus Pad Lite इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सेटिंग्स में जाएं -> सिस्टम और अपडेट्स पर टैप करें -> फिर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर उपलब्ध अपडेट को मैन्युअली चेक करें। अगर यह दिखाई नहीं देता है, तो आप वनप्लस रिलीज कैंडिडेट प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग्स -> सिस्टम और अपडेट्स -> सॉफ्टवेयर अपडेट -> बीटा प्रोग्राम में जाएं और अपडेट डाउनलोड करने के लिए 'अभी अपडेट करें' बटन पर टैप करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50MP कैमरे वाला सस्ता 5G फोन लाया ब्रांड, इसमें 5260mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले भी
ये भी पढ़ें:खुल गया राज, इतनी होगी Vivo V70 और V70 Elite की कीमत, सेल डेट भी लीक
ये भी पढ़ें:पूरे ₹30,000 सस्ता मिल रहा 1 लाख का Samsung फोन, नया मॉडल आने से पहले गिरे दाम

धीरे-झीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा

बता दें कि OnePlus Pad Lite आखिरी डिवाइस है, जिसे OxygenOS 16 अपडेट मिल रहा है और अब लिस्ट में यह बड़ा अपग्रेड पाने के लिए कोई और वनप्लस डिवाइस नहीं बचा है। ध्यान रखें कि कोई भी रोलआउट धीरे-धीरे अलग-अलग बैचों में आगे बढ़ता है, इसलिए सभी क्षेत्रों के सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

यहां उन सभी वनप्लस डिवाइस की लिस्ट दी गई है जिन्हें OxygenOS 16 अपडेट मिला है:

- OnePlus Open

- OnePlus 13, 13R, 13S

- OnePlus 12, 12R

- OnePlus 11, 11R

- OnePlus 10 Pro

- OnePlus Nord 5, Nord 4, Nord 3

- OnePlus Nord CE 5, Nord CE 4, Nord CE 4 Lite 5G

- OnePlus Pad 3, Pad 2, Pad, Pad Lite

जल्द ही, OxygenOS 16 और Android 16 पुराने टॉपिक बन जाएंगे क्योंकि Google पहले से ही इसके सक्सेसर, Android 17 पर काम कर रहा है। असल में, पहला बीटा बिल्ड इसी महीने आ सकता है। दरअसल, गूगल ने अभी-अभी Google Pixels के लिए एंड्रॉयड 16 QPR3 बीटा 2.1 रिलीज किया है, और यह मौजूदा ओएस पर बेस्ड फाइनल रिलीज होगा। कंपनी ने अब ऑफिशियली कंफर्म किया है कि वह Android 17 पर काम कर रही है और पहला बीटा बिल्ड जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।