Warning Avoid These 5 Mistakes while carrying Power bank Measures to Prevent Explosions Indigo flight Power bank blast सावधान! फ्लाइट में Power Bank ले जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावरबैंक
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्ससावधान! फ्लाइट में Power Bank ले जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावरबैंक

सावधान! फ्लाइट में Power Bank ले जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावरबैंक

चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली IndiGo फ्लाइट में आज पावर बैंक फटने से आग लग गई। अगर आप भी फ्लाइट में Power Bank लेकर सफर करते हैं, तो ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें। खुद को सुरक्षित रखें:

Himani GuptaWed, 6 May 2026 09:21 PM
1/7

Safety Measures to Prevent Power Bank Explosions

आज Chandigarh से उड़ान भरने वाली IndiGo की एक फ्लाइट में पावर बैंक फटने की घटना ने सभी को चौंका दिया। उड़ान के दौरान अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम रोज इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स को सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरनाक भी बना सकती है।

2/7

छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों का कारण बन सकती

अक्सर लोग बिना सोचे-समझे पावर बैंक को बैग में कहीं भी रख देते हैं या उसके इस्तेमाल के दौरान जरूरी सावधानियां नहीं बरतते। यही छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय आपको किन सेफ्टी टिप्स का पालन करना चाहिए जिससे आप सुरक्षित यात्रा कर सकें और किसी भी जोखिम से दूर रहें।

3/7

1. ओवरचार्जिंग और ओवरयूज से बचें

कई लोग पावर बैंक को पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ देते हैं या लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे पावर बैंक गर्म होने लगता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि 100% चार्ज होने के बाद तुरंत चार्जर हटा लें और इस्तेमाल के दौरान भी बीच-बीच में उसे आराम दें।

4/7

2. ज्यादा गर्म होने पर तुरंत बंद करें यूज

अगर पावर बैंक इस्तेमाल करते समय असामान्य रूप से गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह एक बड़ा संकेत होता है कि अंदर कुछ गड़बड़ हो रही है। ऐसे में तुरंत चार्जिंग या डिवाइस कनेक्शन हटाएं और पावर बैंक को ठंडी जगह पर रख दें। ज्यादा गर्म पावर बैंक कभी भी खतरा बन सकता है।

5/7

3. हमेशा अच्छी क्वालिटी पावर बैंक इस्तेमाल करें

पावर बैंक खरीदते समय सबसे बड़ी गलती लोग सस्ता और अनजान ब्रांड चुनकर करते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स में अक्सर सेफ्टी सर्किट और प्रोटेक्शन फीचर्स नहीं होते, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा BIS सर्टिफाइड या भरोसेमंद ब्रांड का ही पावर बैंक लें, ताकि जोखिम कम हो।

6/7

4. फ्लाइट या यात्रा के दौरान सही तरीके से रखें

फ्लाइट में पावर बैंक को हमेशा हैंड बैगेज में ही रखना चाहिए, चेक-इन बैग में नहीं। साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां दबाव या झटका न लगे। कई बार बैग में दबने या गिरने से पावर बैंक डैमेज हो जाता है, जिससे अंदर की बैटरी खराब हो जाती है और ब्लास्ट का कारण बन सकती है।

7/7

5.डैमेज या फूला हुआ पावर बैंक तुरंत बदलें

अगर आपका पावर बैंक फूल गया है, उसमें दरार है या वह ठीक से काम नहीं कर रहा, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें। ऐसे डैमेज पावर बैंक सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे डिवाइस को इस्तेमाल करने के बजाय तुरंत नया और सुरक्षित पावर बैंक लेना ही सही फैसला है।