लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6! मिलेगी 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग; इतनी है कीमत OnePlus Nord 6 Launched in India with 165FPS Gaming 9000mAh Battery and Snapdragon 8s Gen 4 Know price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6! मिलेगी 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग; इतनी है कीमत

OnePlus Nord 6 भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है और 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Amazon Specials के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकेगा।

Tue, 7 April 2026 08:38 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6! मिलेगी 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग; इतनी है कीमत

टेक ब्रैंड OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो परफॉर्मेंस, बैटरी और AI फीचर्स में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। Nord 6 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 9000mAh क्षमता वाली बैटरी है और इसमें 165fps गेमिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।

नए OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका सेगमेंट-फर्स्ट 165FPS गेमिंग एक्सपीरियंस है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है, जो हैवी ग्राफिक्स वाले AAA मोबाइल गेम्स को बेहद स्मूद तरीके से चला सकता है। BGMI, COD Mobile और Free Fire MAX जैसे गेम्स में हाई फ्रेम रेट के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस बेहद रियलिस्टिक बन जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉल में बैकग्राउंड नॉइस होगा गायब! WhatsApp कर रहा है बड़ा एक्सपेरिमेंट

साथ ही EdgeTech हार्डवेयर, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, एडवांस्ड स्पैटियल ऑडियो और हाई-प्रिसीजन जाइरोस्कोप जैसे फीचर्स इसे प्रो-लेवल गेमिंग डिवाइस बना देते हैं।

ऐसे हैं OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED ‘Sunburst HDR’ डिस्प्ले दिया गया है, जो 3600nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। चाहे तेज धूप हो या कम रोशनी, हर स्थिति में स्क्रीन साफ दिखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें G2 Wi-Fi चिप और 5G-Advanced सपोर्ट मिलता है, जो Reliance Jio जैसे नेटवर्क पर 3 गुना तेज स्पीड देने का दावा करता है।

Nord 6 का मेन हाइलाइट इसकी 9000mAh की बंपर बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में सबसे बड़ी मानी जा रही है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, 5 मिनट की चार्जिंग से भी घंटों का बैकअप मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लगा CCTV कैमरा कर रहा है जासूसी? भारत ने इसलिए बैन किए चाइनीज कैमरे

डिवाइस में 50MP Sony मेन सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है। 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग और Motion Photo Clipper जैसे फीचर्स इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी खास बनाते हैं। वहीं, AI Eraser, AI Unblur, AI Perfect Shot और AI Reflection Remover जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग को बेहद आसान बना देते हैं।

AI और क्लीन सॉफ्टवेयर का सपोर्ट

Nord 6 में AI Mind Space और Google Gemini का डीप इंटीग्रेशन मिला है, जिससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से पर्सनलाइज्ड सुझाव पा सकते हैं। यह फोन OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी 4 साल के Android अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। नया फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आया है, जो इसे धूल, पानी और हाई-प्रेशर जेट से भी सेफ बनाते हैं। साथ ही, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग इसे और भी मजबूत बनाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Amazfit की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स, दमदार बैटरी और धाकड़ बैटरी

इतनी रखी गई है Nord 6 की कीमत

डिवाइस भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरियंट के लिए लॉन्च हुआ है, जबकि इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और इसकी ओपन सेल 9 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

बता दें, Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर यूजर्स को 3000 रुपये की छूट मिलेगी और इफेक्टिव प्राइस घटकर 35,999 रुपये रह जाएगा। इसके अलावा अन्य चुनिंदा ऑफर्स का फायदा भी यूजर्स को दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।