सामने आया वनप्लस के नए फोन का फर्स्ट लुक, जबर्दस्त है डिजाइन, फीचर भी कमाल के
OnePlus Ace 6T का फर्स्ट लुक सामने आया है। शेयर किए गए फोटोज को देख कर कहा जा सकता है कि फोन का डिजाइन वनप्लस 15 जैसा है। यह फोन 8000mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

वनप्लस अपने नए फोन OnePlus Ace 6T को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन इसी महीने लॉन्च होने वाला है। ग्लोबल मार्केट में यह OnePlus 15R के नाम से लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले टिपस्टर अभिषेक यादव ने इस फोन के फर्स्ट लुक को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। साथ ही टिपस्टर ने इस फोन के खास संभावित फीचर और स्पेसिफिकेशन को भी शेयर किया है। टिपस्टर ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उन्हें देख कर कहा जा सकता है कि फोन का डिजाइन वनप्लस 15 जैसा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन वाला है। इसमें आपको सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल देखने को मिलेगा। वहीं, बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। टिपस्टर ने फोन के तीन कलर ऑप्शन के फोटो को शेयर किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन
टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह 1.5K AMOLED डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑफर करने वाली है। फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा शामिल होगा। लीक की मानें, तो फोन की बैटरी 8000mAh की होगी। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा। फोन में कंपनी दमदार साउंड के लिए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर ऑफर करने वाली है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको एनएफसी देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में आपको हैप्टिक्स के लिए X-axis लीनियर मोटर भी मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB/16GB RAM









