टिम कुक को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, बने रह सकते हैं ऐपल के सीईओ
टिम कुक अभी ऐपल के सीईओ बने रहेंगे। कुक के जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच ऐपल का सीईओ पद छोड़ने की टाइमलाइम सही नहीं है। फिलहाल ऐसे कोई आंतरिक संकेत नहीं हैं, जो नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा करते हों।

ऐपल के मौजूदा सीईओ टिम कुक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल में आई फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कुक जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच ऐपल का साथ छोड़ देंगे। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार कुक अभी ऐपल के सीईओ बने रहेंगे। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन के अनुसार कुक के जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच ऐपल का सीईओ पद छोड़ने की टाइमलाइम सही नहीं है।
ऐपल के प्रोडक्ट रोडमैप में काफी ऐक्टिव हैं कुक
अपने लेटेस्ट पावर ऑन न्यूजलेटर में गुरमैन ने कहा कि अगर कुक 2026 के मध्य तक कंपनी छोड़ देते हैं, तो उन्हें हैरानी होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे कोई आंतरिक संकेत नहीं हैं, जो नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा करते हों। 65 साल के कुक ऐपल के प्रोडक्ट रोडमैप में काफी ऐक्टिव हैं, जिसमें अपकमिंग एआई पुश भी शामिल है।
उत्तराधिकारी के लिए टॉप इंटरनल कैंडिडेट जॉन टर्नस
गुरमैन ने कन्फर्म किया कि ऐपल कुक के जाने की प्लानिंग कर रहा है। ऐपल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- जॉन टर्नस, कुक के उत्तराधिकारी के लिए टॉप इंटरनल कैंडिडेट बने हुए हैं। टर्नस आईफोन, मैक और विजन प्रो के डिवेलपमेंट का नेतृत्व करते हैं और हाल के महीनों में उन्होंने और भी जिम्मेदारिया संभाली हैं।
गुरमैन ने अफवाहों को किया खारिज
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐपल WWDC 2026 से पहले कुक के एग्जिट प्लान की घोषणा कर सकता है, ताकि सुचारू रूप से हस्तांतरण सुनिश्चित हो सके। गुरमैन ने इस बात से असहमति जताते हुए कहा कि यह खबर डायरेक्ट नॉलेज वाले सोर्सेज से नहीं आई है और न ही यह किसी इंटरनल कम्यूनिकेशन स्ट्रैटिजी का हिस्सा है। उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि टिम के जाने की खबर जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए जानबूझकर लीक की गई थी।
बताते चलें कि स्टीव जॉब्स के निधन के बाद कुक 2011 से ऐपल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में ऐपल पहली 3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी और ऐपल वॉच, एयरपॉड्स, एम-सीरीज मैक और विजन प्रो जैसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए।
(Photo: al arabiya)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन