7500 रुपये से कम में खरीदें सैमसंग का यह तगड़ा फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा, लुक भी शानदार Samsung Galaxy M07 available under rupees 7500 on amazon know all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

7500 रुपये से कम में खरीदें सैमसंग का यह तगड़ा फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा, लुक भी शानदार

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन पर 7499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। फोन पर कंपनी 374 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है।

Sun, 25 Jan 2026 03:45 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
7500 रुपये से कम में खरीदें सैमसंग का यह तगड़ा फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा, लुक भी शानदार

7500 हजार रुपये से कम में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M07 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन पर 7499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। फोन पर कंपनी 374 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 7100 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन 264 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी M07 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:35 रुपये से कम के सबसे शानदार प्लान, जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए बेस्ट

ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹9999 में खरीद लें ये तीन स्मार्ट टीवी, मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा डॉल्बी साउंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।