कीमत हुई 20 हजार से कम, चमकती LED लाइट्स वाले Nothing फोन पर सबसे बड़ी छूट Nothing Phone 2a with glyph LED lights on huge discount get it under 20000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कीमत हुई 20 हजार से कम, चमकती LED लाइट्स वाले Nothing फोन पर सबसे बड़ी छूट

नथिंग का ट्रांसपैरेंट बैक पैनल वाला फोन Nothing Phone (2a) ग्राहकों को बड़ी छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस पर खास बैंक ऑफर का फायदा भी दिया गया है।

Mon, 3 March 2025 06:24 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कीमत हुई 20 हजार से कम, चमकती LED लाइट्स वाले Nothing फोन पर सबसे बड़ी छूट

कम कीमत पर नए फोन की तलाश है और सबसे हटकर कुछ खरीदना चाहते हैं तो Nothing Phone (2a) बढ़िया ऑप्शन होगा। अमेरिकी टेक कंपनी नथिंग ने अपने फोन्स में यूनीक डिजाइन के साथ अलग पहचान बनाई है और जल्द ही Nothing Phone (3a) लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च से पहले ही Phone (2a) पर तगड़े डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। आइए आपको इस फोन पर मिल रही डील की जानकारी देते हैं।

Phone (2a) का सबसे बड़ा हाइलाइट इसके बैक पैनल पर मिलने वाला यूनीक Glyph डिजाइन है और इसमें NothingOS के साथ क्लीन और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है। कुल मिलाकर 25 हजार रुपये से कम कीमत पर यह प्रीमियम फील देता है और ऑफर्स के बाद इसपर वैल्यू डील मिल रही है। यह डिवाइस MediaTek प्रोसेसर के साथ अच्छी परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! 50MP Sony AI कैमरा वाला 5G फोन अब ₹10 हजार से सस्ते में, यहां मिल रही डील

Phone (2a) पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

खास ऑफर्स के चलते Nothing Phone (2a) के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को Flipkart पर 21,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसे खरीदते वक्त किसी भी बैंक कार्ड से पेमेंट या EMI लेनदेन की स्थिति में 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस तरह अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो फोन की कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।

आप चाहें तो पुराना फोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं और आपको अधिकतम 13,500 रुपये तक की छूट उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से मिल सकती है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस- ब्लैक, ब्लू और वाइट में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह! 200 रुपये से भी कम में Free OTT का मजा, Jio यूजर्स के हो गए मजे ही मजे

ऐसे हैं Phone (2a) के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में 6.7 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है और दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट इसका हिस्सा बना है। Nothing Phone (2a) में बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 50MP सेकेंडरी लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सामने 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की 5000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।