वाह! 200 रुपये से भी कम में Free OTT का मजा, Jio यूजर्स के हो गए मजे ही मजे Free OTT recharge plans under 200 rupees by Reliance Jio Here is the list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वाह! 200 रुपये से भी कम में Free OTT का मजा, Jio यूजर्स के हो गए मजे ही मजे

रिलायंस जियो की ओर से दो ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जो 200 रुपये से कम में OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन देते हैं। ये दोनों ही डाटा-ओनली प्लान्स हैं।

Mon, 3 March 2025 05:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
वाह! 200 रुपये से भी कम में Free OTT का मजा, Jio यूजर्स के हो गए मजे ही मजे

अगर आपके पास रिलायंस जियो का सिम है तो कंपनी ढेरों रीचार्ज प्लान्स के साथ लोकप्रिय OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। अच्छी बात यह है कि अगर आपके नंबर पर पहले से कोई ऐक्टिव प्लान है तो डाटा ओनली प्लान के जरिए OTT का मजा मिल सकता है। ज्यादातर यूजर्स को लगता है कि फ्री OTT का मजा चाहिए तो महंगे प्लान्स का चुनाव करना होगा लेकिन आप 200 रुपये से सस्ते प्लान्स का चुनाव भी कर सकते हैं।

डाटा-ओनली प्लान्स का फायदा यह होता है कि आपको फ्री OTT का लुत्फ उठाने के लिए अलग से मौजूदा ऐक्टिव प्लान के खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप किसी भी ऐक्टिव प्लान के साथ इनका चुनाव कर सकते हैं और फ्री OTT के अलावा अतिरिक्त मोबाइल डाटा का फायदा भी मिलता है। अगर आप 200 रुपये तक खर्च करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्लान्स में से चुनना बेस्ट रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JioHotstar सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री; Jio, Airtel और Vi यूजर्स सबके पास मौका

Jio का 175 रुपये वाला OTT प्लान

अगर आप 175 रुपये वाले प्लान का चुनाव करते हैं तो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक या दो नहीं बल्कि 10 OTT सेवाओं का फायदा दिया जा रहा है। इस प्लान में 10GB एक्सट्रा डाटा का बेनिफट मिल रहा है। यह डाटा ओनली प्लान है और JioTV Premium लाइनअप का हिस्सा है।

प्लान से रीचार्ज करने के बाद यूजर्स जिन OTT सेवाओं का कंटेंट देख सकते हैं, उनकी लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal और Hoichoi वगैरह शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीचार्ज एक-फायदे अनेक! इन प्लान्स में ढेर सारे OTTs का फायदा FREE, लिस्ट

Jio का 195 रुपये वाला OTT प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इससे रीचार्ज करने की स्थिति में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी इतनी ही वैलिडिटी के साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा 15GB एक्सट्रा डाटा भी यह प्लान ऑफर करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।