ओप्पो का होली ऑफर, फोन खरीदने पर तगड़ा कैशबैक, 24 महीनों तक इंटरेस्ट FREE ईएमआई
OPPO इंडिया ने होली के अवसर पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे स्मार्टफोन अपग्रेड करना और भी आसान हो गया है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहक OPPO स्मार्टफोन्स Reno15 Pro Mini, Reno15 और Find X9 पर जीरो डाउन पेमेंट और 24 महीनों तक की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

होली पर नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस फेस्टिव सीजन ओप्पो फोन खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। दरअसल, ओप्पों इंडिया ने होली के अवसर पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे स्मार्टफोन अपग्रेड करना और भी आसान हो गया है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहक ओप्पो स्मार्टफोन्स Reno15 Pro Mini, Reno15 और Find X9 पर जीरो डाउन पेमेंट और 24 महीनों तक की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इसके अलावा, UPI या बैंक ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा, जो डील्स को और किफायती बना देंगे। ये होली फेस्टिव ऑफर्स केवल 1 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध रहेंगे। चलिए जानते हैं किन फोन्स पर मिल रहा ऑफर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
जीरो डाउन पेमेंट और इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई
OPPO Reno 15 Pro Mini के 512GB मॉडल पर 24 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Reno 15 Pro Mini के 256GB मॉडल पर 24 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Reno15 के 12+512GB मॉडल पर 15 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Reno15 के 12+256GB मॉडल पर 15 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Reno15 के 8+512GB मॉडल पर 15 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Find X9 के 12+256GB मॉडल पर 18 महीनों के इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO Find X9 के 16+512GB मॉडल पर 18 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO A6 Pro के (8+128GB, 8+256GB) मॉडल पर 8 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
OPPO A6 (6+256GB, 6+128GB, 4+128GB) मॉडल पर 6 महीनों की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई।
कैशबैक बेनिफिट्स (चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक)
एसबीआई कार्ड्स, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, डीबीएस कार्ड्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा, यस बैंक पर ईएमआई और नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी तक का कैशबैक। इसके अलावा UPI ट्रांजैक्शन पर भी 10 फीसदी तक का कैशबैक।
OPPO Reno15 सीरीज
ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी और ओप्पो रेनो 15 स्मार्टफोन्स में मॉडर्न डिजाइन और दमदार कैमरा का बेहतरीन देखने को मिलता है। रेनो 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, जबकि रेनो 15 में 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा दिया गया है, जो हर फेस्टिव पल और रंग को बेहतरीन क्लैरिटी और डिटेल के साथ कैप्चर करता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 3.5x टेलीफोटो जूम, प्योरटोन टेक्नोलॉजी, 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और ओप्पो का क्रिएटिव पॉप-आउट फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स होली के बेहतरीन पलों को और मजेदार अंदाज में कैद कर सकते हैं। OPPO Reno15 की फेस्टिव स्पेशल शुरुआती कीमत 41,399 रुपये है, जबकि OPPO Reno15 Pro Mini की शुरुआती कीमत 53,999 रुपये रखी गई है।
OPPO Find X9
ओप्पो फाइंड X9 अब 69,499 रुपये की स्पेशल शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। Find X9 में हैसलब्लैड द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल सोनी LYT808 सेंसर (OIS के साथ), 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सेल सोनी LYT600 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। ओप्पो के लुमो इमेज इंजन और ट्रू कलर कैमरा तकनीक के साथ यह सिस्टम हर सीन में सटीक रंग, नेचुरल स्किन टोन और सिनेमैटिक डेप्थ प्रदान करता है।
यह स्मार्टफोन 6.59-इंच 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और हाई-प्रेशर पानी से सुरक्षित बनाता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस यह फोन 7025mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही, AI माइंडस्पेस, AI एडिटर, AI इरेजर और O+ कनेक्ट जैसे ऑन-डिवाइस AI फीचर्स रोजमर्रा की फोटोग्राफी, कनेक्टिविटी और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को इस फेस्टिव सीजन और बेहतर बनाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM











