लॉन्च प्राइस से ₹20 हजार सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, मची लूट Motorola Edge 50 Ultra 5G is now rupees 20000 cheaper from launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से ₹20 हजार सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, मची लूट

IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला मोटोरोला फोन लॉन्च प्राइस से 20 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन में 125W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 512जीबी का है।

Tue, 27 Jan 2026 09:10 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

मोटोरोला फैन्स के लिए गुड न्यूज है। साल 2024 में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Ultra लॉन्च प्राइस से 20 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 39999 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 750 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। यह ऑफर 31 जनवरी तक रहेगा। फोन पर कंपनी 1999 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

लॉन्च प्राइस से ₹20 हजार सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, मची लूट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में कंपनी 2712 x 1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 2500 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस मौजूद है। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Motorola

इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 64 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए भी फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जो 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐपल का नया AirTag, तेज हुआ स्पीकर, बढ़ी रेंज से चीजों को ट्रैक करना हुआ आसान

फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है। IP68 वॉटरप्रूफिंग रेटिंग वाले इस फोन में दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आपको डॉल्बी ऑडियो मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C और Wi-Fi 7 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO के साथ लगभग सारे ऑप्शन दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, नेटवर्क के बिना भी लगेगी कॉल, कीमत मात्र ₹7499

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।