Motorola फैन्स का झटका, ₹6000 तक महंगे हुए ये दो पॉपुलर टैबलेट, इतनी हो गई कीमत moto pad 60 neo and moto pad 60 pro price hike in india check new price list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Motorola फैन्स का झटका, ₹6000 तक महंगे हुए ये दो पॉपुलर टैबलेट, इतनी हो गई कीमत

Motorola ने भारत में अपने दो पॉलर टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। भारत में अब Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo अब पहले से महंगे हो गए हैं। ये टैब अब 6,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। आप भी देखें आप कितने महंगे पड़ेंगे मोटोरोला के ये टैबलेट...

Thu, 16 April 2026 12:59 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

Motorola फैन्स का झटका, ₹6000 तक महंगे हुए ये दो पॉपुलर टैबलेट, इतनी हो गई कीमत

अब Motorola के टैबलेट खरीदने आपको महंगा पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपने कुछ पॉपुलर टैबलेट मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एक टिप्स्टर ने कीमत में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी ने Moto Pad 60 series के चुनिंदा मॉडल की कीमतों में अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इजाफा किया है। ऐसा लगता है कि इस बदलाव का असर Motorola Pad के Pro और Neo, दोनों ही वेरिएंट्स पर पड़ेगा; इसमें वे मॉडल्स भी शामिल हैं जिनके साथ स्टाइलस भी मिलता है। हालांकि, कीमतों में इस बदलाव की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन मोटोरोला भी अब उन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में देश में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में फेरबदल किया है। किस मॉडल की कीमत अब कितनी हो गई है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

सम्बंधित सुझाव

महंगे हुए Motorola के ये दो टैबलेट

टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, Motorola ने भारत में Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo के सभी कॉन्फिगरेशन की कीमतों को अपडेट कर दिया है। ये दोनों टैबलेट देश में मिड-रेंज और किफायती टैबलेट सेगमेंट में आते हैं।

Moto Pad 60 Pro and Moto Pad 60 Neo Receive Price Hike
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55 से 75 इंच तक के नए TV लाया शाओमी, ₹10000 तक कम में खरीदने का मौका, डिटेल

इतना महंगा हो गया है Moto Pad 60 Pro

Moto Pad 60 Pro (Wi-Fi ओनली) का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) 27,999 रुपये में लिस्ट होने की उम्मीद है। वहीं, इसी मॉडल के ज्यादा पावरफुल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि दोनों मॉडल के साथ एक पेन एक्सेसरी भी मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च के समय 8GB+128GB वाले ऑप्शन की कीमत 26,999 रुपये थी, जबकि 12GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये थी। यानी ये टैबलेट अब पहले से 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

इतना महंगा हो गया है Moto Pad 60 Neo

Moto Pad 60 Neo 5G वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 23,999 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 5G + Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है। दूसरी ओर, Moto Pad 60 Neo के Wi-Fi ओनली कनेक्टिविटी और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये होने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च के समय, 8GB+128GB (5G) की कीमत 17,999 रुपये थी। यानी यह मॉडल पहले से 6,000 रुपये तक महंगा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'डॉक्टर' बन रहे ChatGPT और Gemini, लोगों को दे रहे गलत मेडिकल एडवाइज

लीक हुई जानकारी में रिटेलर बिलिंग कीमतें (टैक्स को छोड़कर) भी शामिल हैं। टिप्स्टर के अनुसार, Moto Pad 60 Pro के 8GB+128GB वेरिएंट की रिटेलर बिलिंग कीमत 21,948 रुपये है, जबकि 12GB+256GB मॉडल 25,084 रुपये में लिस्टेड है। इसी तरह, Moto Pad 60 Neo 5G वेरिएंट की रिटेलर बिलिंग कीमत 18,813 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि Wi-Fi ओनली वाला वेरिएंट 16,853 रुपये में लिस्टेड है। अपडेट कीमतें अब वे भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिख रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।