100Mbps स्पीड और 4000GB डेटा, सबसे सस्ता है यह ब्रॉडबैंड, कीमत 599 रुपये most affordable 100mbps broadband plan form jio airtel and bsnl, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

100Mbps स्पीड और 4000GB डेटा, सबसे सस्ता है यह ब्रॉडबैंड, कीमत 599 रुपये

100Mbps की तेजतर्रार स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि किस कंपनी का प्लान बेहतर है, तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको Jio, Airtel और BSNL के सभी 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान्स का कंपेरिजन करके बता रहे हैं

Sun, 14 Dec 2025 01:27 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

100Mbps स्पीड और 4000GB डेटा, सबसे सस्ता है यह ब्रॉडबैंड, कीमत 599 रुपये

100Mbps की तेजतर्रार स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि किस कंपनी का प्लान बेहतर है, तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको Jio, Airtel और BSNL के सभी 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान्स का कंपेरिजन करके बता रहे हैं, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा....

सम्बंधित सुझाव

Jio का 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

जियो के पास 100Mbps स्पीड वाले तीन प्लान है। तीनों में बेनिफिट्स का अंतर है।

सम्बंधित सुझाव

699 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है।

899 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में JioHotstar समेत कुल 12 ओटीटी का एक्सेस मिलता है। प्लान्स में ऑन डिमांड 1000+ TV चैनल्स भी शामिल हैं।

1199 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में JioHotstar, Netflix (Basic) और Amazon Prime Lite समेत कुल 16 ओटीटी का एक्सेस मिलता है। प्लान्स में ऑन डिमांड 1000+ TV चैनल्स भी शामिल हैं।

(नोट - इन तीनों ही प्लान्स को यूजर मंथली के अलावा 3/6/12 महीनों के लिए भी ले सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होता है। ध्यान रहें कि फाइनल बिल में GST भी जुड़ के आएगा। 6 महीने का विकल्प चुनने पर 15 दिन और 12 महीने का विकल्प चुनने पर तीनों ही प्लान्स में 30 दिन एक्स्ट्रा फ्री सर्विस मिलती है।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली सेल में ₹10,999 में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला फोन, चार साल मिलेंगे अपडेट

Airtel का 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

एयरटेल के पास 100Mbps स्पीड वाले चार प्लान है। चारों में बेनिफिट्स का अंतर है।

799 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में गूगल वन और परपलेक्सिटी प्रो का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसे 3/6/12 महीने के लिए लिया जा सकता है और लंबी वैलिडिटी के साथ कंपनी फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन प्रदान करती है।

899 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में गूगल वन और परपलेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ JioHotstar समेत कुल 22+ OTTs का एक्सेस शामिल है। इसमें 350+ TV चैनल्स भी शामिल है। एडवांस प्लान के साथ फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन मिलता है।

999 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में गूगल वन और परपलेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ JioHotstar, Netflix, Amazon Prime समेत कुल 22+ OTTs का एक्सेस शामिल है। इसे 3/6/12 महीने के लिए लिया जा सकता है और लंबी वैलिडिटी के साथ कंपनी फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन प्रदान करती है।

1199 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 100Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में गूगल वन और परपलेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ JioHotstar, Netflix, Amazon Prime समेत कुल 22+ OTTs का एक्सेस शामिल है। इसमें 350+ TV चैनल्स भी शामिल है। एडवांस प्लान के साथ फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन मिलता है।

(नोट - ऊपर बताए सभी प्लान्स के साथ कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी देती है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होता है। ध्यान रहें कि फाइनल बिल में GST भी जुड़ के आएगा।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹11,000 में 40 इंच Smart TV, यहां 15 हजार से कम में मिल रहे ये पांच मॉडल

BSNL का 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल के पास 100Mbps के दो प्लान हैं।

599 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान का नाम Fibre Basic Plus है और इसमें ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps स्पीड मिलती है और इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए प्लान में एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इसे 6 और 12 महीनों के लिए भी लिया जा सकता है।

699 रुपये प्रति माह का प्लान: इस प्लान का नाम Fibre Basic Plus OTT है और इसमें ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps स्पीड मिलती है और इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए प्लान में एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इसे 6 और 12 महीनों के लिए भी लिया जा सकता है। इस प्लान में OTT बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

(नोट - ध्यान रहें कि फाइनल बिल में GST भी जुड़ के आएगा।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।