पहली सेल में धूम, ₹10,999 में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला फोन, चार साल मिलेंगे अपडेट poco c85 5g first sale live next week get 6000mah battey 50mp camera in just rs 10999, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पहली सेल में धूम, ₹10,999 में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला फोन, चार साल मिलेंगे अपडेट

अगले हफ्ते नए POCO C85 5G की पहली सेल शुरू होने जा रही है। सेल में फोन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सस्ता मिलेगा। फोन कम दाम में दमदार फीचर्स के लिए सुर्खियां बटोर रहा है।

Sun, 14 Dec 2025 11:59 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली सेल में धूम, ₹10,999 में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला फोन, चार साल मिलेंगे अपडेट

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। अगले हफ्ते 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से नए POCO C85 5G की पहली सेल शुरू होने जा रही है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। सेल में फोन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सस्ता मिलेगा। फोन कम दाम में दमदार फीचर्स के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। सस्ता होने के बावजूद पोको के इस फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सेल का तगड़ा कैमरा है। तो चलिए जानते हैं पहली सेल में फोन कितना सस्ता मिलेगा और इसमें क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं...

ऑफर में इतना सस्ता मिलेगा फोन

भारत में Poco C85 5G की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, ग्राहक इन्हें क्रमशः 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये की डिस्काउंटेड कीमतों पर खरीद सकते हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह 16 दिसंबर को Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीयों की मौज, अब Android 16 पर चलेगा यह पुराना फोल्डेबल फोन, मिलेंगे इतने सार

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

पोको के नए फोन में 6.9-इंच का एचडी प्लस (720x1600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन हैं। फोन हाइपरओएस 2.2 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। नया फोन दो एंड्रॉयड अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

हैवी रैम, प्रोसेसर भी दमदार

फोन ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और माली-G57 MC2 जीपीयू से लैस है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है।

तगड़ा कैमरा और बैटरी भी पावरफुल

कैमरे की बात करें तो, Poco C85 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) प्राइमरी लेंस और एक QVGA कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सेल (f/2.0) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जिसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि फोन 28 मिनट में 1-50 फीसदी चार्ज हो जाएगा। फुल चार्ज में 106 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करेगा।

अन्य खास फीचर्स

211 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 173.16x81.07x7.9 एमएम है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।