लग्जरी कार Mustang वाले इयरबड्स और स्मार्टवॉच लाई ये कंपनी; कीमत ₹2999 से शुरू GoBoult Launches Mustang Stallion Racer Muscle Smartwatches and Sprint TWS Earbuds at Aggressive Launch Price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लग्जरी कार Mustang वाले इयरबड्स और स्मार्टवॉच लाई ये कंपनी; कीमत ₹2999 से शुरू

GoBoult ने Mustang के साथ साझेदारी में भारत में तीन नई स्मार्टवॉच और एक Sprint TWS इयरबड्स लॉन्च किए हैं। एग्रेसिव लॉन्च प्राइस और ऑटोमोटिव-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ ये प्रोडक्ट बजट सेगमेंट में धमाका कर सकते हैं।

Tue, 10 Feb 2026 06:05 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

लग्जरी कार Mustang वाले इयरबड्स और स्मार्टवॉच लाई ये कंपनी; कीमत ₹2999 से शुरू

भारतीय वियरेबल और ऑडियो ब्रैंड GoBoult ने लोकप्रिय ऑटोमोबाइल ब्रैंड Mustang के साथ अपनी पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए भारत में नए स्मार्टवॉच और TWS इयरबड्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Mustang Stallion, Mustang Racer और Mustang Muscle नाम से तीन नई स्मार्टवॉच के साथ Mustang Sprint TWS इयरबड्स को मार्केट में उतारा है।

सम्बंधित सुझाव

GoBoult और Mustang की यह पार्टनरशिप अब अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक, यह कोलैबरेशन केवल ब्रैंडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोडक्ट डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुरुआत में यह पार्टनरशिप ऑडियो प्रोडक्ट्स तक लिमिटेड थी लेकिन अब इसे वियरेबल्स तक एक्सपैंड कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

GoBoult Mustang Stallion

नई स्मार्टवॉच का डिजाइन खास तौर पर ऑटोमोटिव एलिमेंट्स से प्रेरित है। इसमें पिस्टन-स्टाइल स्विच दिया गया है, जिससे पावर और मेन्यू को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, नेविगेशन के लिए रोटेटिंग बेजल और एक्टिविटी ट्रैकिंग मोड्स तक क्विक-ऐक्सेस के लिए एक खास लीवर भी मौजूद है।इस स्मार्टवॉच की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ इसे 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

GoBoult Mustang Racer

Mustang Racer स्मार्टवॉच में फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जिसे बेहतर ग्रिप-आधारित नेविगेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ एक लीवर भी मौजूद है, जो फास्ट इनपुट और क्विक एक्सेस में मदद करता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है, जबकि लॉन्च प्राइस के तौर पर इसे 2,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्टवॉच में ही कैमरा और इयरबड्स भी! Ai+ ने पेश की NovaWatch सीरीज

GoBoult Mustang Muscle

Mustang Muscle स्मार्टवॉच को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो इसके ओवरऑल फॉर्म में अच्छी तरह इंटीग्रेटेड है। इसमें नेविगेशन के लिए हैप्टिक-रिंग क्राउन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, हालांकि इसके लॉन्च प्राइस का खुलासा कंपनी बाद में करेगी।

Mustang Sprint TWS Earbuds

स्मार्टवॉच के साथ-साथ GoBoult ने Mustang Sprint TWS इयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। ये इयरबड्स ट्रांसपेरेंट चार्जिंग केस के साथ आते हैं, जिसमें अंदर के कंपोनेंट्स नजर आते हैं। इयरबड्स में टच-बेस्ड कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक और कॉल मैनेज करना आसान हो जाता है। Mustang Sprint TWS की कीमत 5,999 रुपये तय की गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।