रीचार्ज एक-फायदे अनेक! इन प्लान्स में ढेर सारे OTTs का फायदा FREE, लिस्ट many OTT services free with one recharge plan here are the two JioTV Premium OTT Plans, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रीचार्ज एक-फायदे अनेक! इन प्लान्स में ढेर सारे OTTs का फायदा FREE, लिस्ट

रिलायंस जियो की ओर से कई ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में कई OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान्स की कीमत केवल 175 रुपये से शुरू होती है।

Wed, 5 Feb 2025 10:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
रीचार्ज एक-फायदे अनेक! इन प्लान्स में ढेर सारे OTTs का फायदा FREE, लिस्ट

अगर आपको एकसाथ ढेर सारी OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन लेना है और ढेर सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप उन प्लान्स का चुनाव कर सकते हैं, जिनके साथ OTT सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लिमेंटरी ऑफर किया जा रहा है। अगर आपको लगता है कि प्लान्स केवल एक या दो सेवाओं का सब्सक्रिप्शन ही देते हैं तो हम ऐसे Jio प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके साथ ढेरों OTTs एकसाथ फ्री मिल रहे हैं।

कंपनी JioTV Premium प्लान्स से रीचार्ज करने पर एकसाथ ढेरों OTT सेवाओं का फायदा दिया जा रहा है। ऐसे दो प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें से एक प्लान डेली डाटा ऑफर करता और वहीं दूसरे प्लान में एक्सट्रा डाटा के साथ OTT बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि सस्ते 175 वाले प्लान से आप किसी मौजूदा ऐक्टिव प्लान के साथ भी रीचार्ज कर सकते हैं और उस प्लान के खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE Netflix का हो गया जुगाड़! किसी भी कंपनी का नंबर हो, ऐसे बनेगा काम

Jio का 175 रुपये वाला प्लान

सब्सक्राइबर्स को इस डाटा ओनली पैक से रीचार्ज करने की स्थिति में 10 GB एक्सट्रा डाटा मिलता है। यह कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं देता और इससे रीचार्ज करने के लिए पहले से ऐक्टिव प्लान होना चाहिए। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह 10 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

Jio का 445 रुपये वाला प्लान

पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले जियो के इस प्लान के साथ रोज 2GB डेली डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन दिया जा रहा है। यह प्लान एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा देता है। इससे रीचार्ज करने पर 12 OTT सेवाओं का कंटेंट देखने का विकल्प दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मत लेना Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन, यह है एकदम FREE में पाने का तरीका

बता दें, प्लान्स जिन OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन देते हैं, उनकी लिस्ट लंबी है। इनमें SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, JioTV और JioCloud वगैरह शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।