मत लेना Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन, यह है एकदम FREE में पाने का तरीका Do not pay for Amazon Prime subscription Here is how you can get it for free, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मत लेना Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन, यह है एकदम FREE में पाने का तरीका

सभी टेलिकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को फ्री में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। हम सभी प्लान्स की लिस्ट एकसाथ लेकर आए हैं।

Tue, 4 Feb 2025 07:36 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मत लेना Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन, यह है एकदम FREE में पाने का तरीका

लोकप्रिय OTT सेवा Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए भुगतान कर रहे हैं तो ठहरिए। आपको अलग से इसके लिए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपके पास किसी भी कंपनी का नंबर हो, सभी अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने वालों को Amazon Prime का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं और आप इनमें से चुन सकते हैं।

Jio का फ्री Amazon Prime वाला रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स को 1029 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा इतने ही वैलिडिटी पीरियड के लिए रोज 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप्स का ऐक्सेस मिलता है। एलिजिबल सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा उठा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE Netflix का हो गया जुगाड़! किसी भी कंपनी का नंबर हो, ऐसे बनेगा काम

Airtel के फ्री Amazon Prime वाले रीचार्ज प्लान

एयरटेल की ओर से 838 रुपये और 1199 रुपये वाले प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें Amazon Prime मेंबरशिप दी जा रही है। पहला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 3GB डेली डाटा मिलता है। दूसरे प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.5GB डेली डाटा दिया जा रहा है। दोनों से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिलता है।

सब्सक्राइबर्स को दोनों प्लान्स के साथ Airtel Thanks बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। साथ ही एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स की चांदी, 200 रुपये से सस्ते में बेस्ट रीचार्ज प्लान; 5G डाटा भी

Vodafone Idea (Vi) के फ्री Amazon Prime वाले रीचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स को 996 रुपये और 3799 रुपये वाले प्लान्स के साथ फ्री Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। ये प्लान्स क्रम से 84 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। दोनों में ही 2GB डेली डाटा के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल रहा है। इन प्लान्स में मिडनाइट 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है।

दोनों ही प्लान्स वीकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। पहला प्लान 84 दिन और दूसरे 356 दिनों के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।