₹29,999 शुरुआती कीमत में 75 इंच तक के Smart TV लाया ब्रांड, 4K डिस्प्ले के साथ फ्री TV चैनल्स भी lumio vision 9 and vision 7 2026 smart tv launched with upto 75 inch screen size check price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹29,999 शुरुआती कीमत में 75 इंच तक के Smart TV लाया ब्रांड, 4K डिस्प्ले के साथ फ्री TV चैनल्स भी

Lumio ने भारत में प्रीमियम Lumio Vision 9 (2026) टीवी के साथ Lumio Vision 7 (2026) टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं। अलग-अलग सीरीज में 43 इंच से लेकर 75 इंच तक स्क्रीन वाला मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।

Thu, 16 April 2026 02:48 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
₹29,999 शुरुआती कीमत में 75 इंच तक के Smart TV लाया ब्रांड, 4K डिस्प्ले के साथ फ्री TV चैनल्स भी

नया Smart TV खरीदने का प्लान है, तो Lumio के नए टीवी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने गुरुवार को Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) लॉन्च करके भारत में अपनी स्मार्ट टीवी लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी का कहना है कि नए स्मार्ट टीवी दमदार डिस्प्ले क्वालिटी, परफॉर्मेंस और इमर्सिव व्यूईंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस करते हैं। 2025 वाले मॉडल की तरह ही, Vision 9 (2026) को प्रीमियम फीचर्स वाले एक फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी के तौर पर पेश किया गया है, जबकि अपडेटेड Vision 7 (2026) मॉडल स्टोरेज और कनेक्टिविटी में सुधार के साथ मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर...

इतनी है Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) के अलग-अलग मॉडल की कीमत

भारत में, Lumio Vision 7 (2026) 43-इंच और 55-इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगा। 43 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये हैं। ये मॉडल भी 24 अप्रैल से Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और बिक्री की तारीख पर इन टीवी पर एडिशनल बैंक ऑफर भी उपलब्ध होंगे।

जबकि, प्रीमियम मॉडल Lumio Vision 9 (2026) के 65-इंच वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के साथ बाद इसे 64,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसका 55-इंच वाला वेरिएंट मई में उपलब्ध होगा, जबकि 65-इंच वाला मॉडल 24 अप्रैल से Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी, Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026), दोनों ही मॉडल पर दो साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55 से 75 इंच तक के नए TV लाया शाओमी, ₹10000 तक कम में खरीदने का मौका, डिटेल

Lumio Vision 9 (2026) की खासियत

लूमियो विजन 9 (2026) के प्रीमियम मॉडल्स मीडियाटेक के Pentonic 700 चिपसेट पर चलते हैं, जिसमें 3GB DDR4 RAM और तेज ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अपने मुकाबले वाले TVs के मुकाबले दोगुनी बेहतर परफॉर्मेंस देता है, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करना ज्यादा आसान हो जाता है और इस्तेमाल के दौरान कोई लैग नहीं आता। इस टीवी में EVA पैनल वाला QD MiniLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है, साथ ही इसमें डोल्बी विजन सपोर्ट और वाइड कलर गैमट कवरेज भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह 144 हर्ट्ज पर नेटिव 4K और 1080p पर 240 हर्ट्ज तक सपोर्ट करता है, और गेमिंग के लिए इसमें VRR और ALLM भी दिए गए हैं।

ऑडियो के लिए, लूमियो विजन 9 (2026) में 50W DGS 2.2 सिस्टम दिया गया है, जिसमें हेक्सा-ड्राइवर सेटअप, डुअल सबवूफर और डोल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 14 पर चलता है और इसमें TLDR 2.0 पेश किया गया है। यह Lumio का कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है, जिसमें AI-पावर्ड फीचर्स जैसे ट्रेंडिंग लिस्ट, क्यूरेटेड रिकमेंडेशन और एडवांस्ड सर्च फिल्टर शामिल हैं। ब्रांड ने Project Neo को भी शोकेस किया, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp और Instagram जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके TV को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कंटेंट के लिंक या टेक्स्ट क्वेरी भेजनी होगी। Project Neo को इस साल के आखिर में सभी Lumio डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:56 घंटे गाने सुनाएगा यह फंकी ईयरबड्स, बातें भी ट्रांसलेट करेगा; बस इतनी है कीमत

Lumio Vision 7 (2026) की खासियत

वहीं, लूमियो विजन 7 (2026) को अपग्रेड करके इसमें 64GB तक की स्टोरेज दी गई है, जो इसके पिछले मॉडल से चार गुना ज्यादा है, और कंपनी का दावा है कि इसकी इन-बिल्ट स्टोरेज अब दोगुनी तेज है। इसमें एक सैटेलाइट पोर्ट भी है, जिससे DD Free Dish के जरिए मुफ्त TV चैनल देखे जा सकते हैं, इसमें 540 तक चैनल मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।