LPG की कमी के बीच बड़ा सवाल! गैस सिलेंडर या Induction, जानें किससे खाना बनाना आपको सस्ता पड़ेगा
LPG vs Induction: किससे बचेगा ज्यादा पैसा? जानिए इंडक्शन कितनी बिजली खर्च करता है और महीने का पूरा किचन खर्च कितना आता है। दोनों में से कौन ज्यादा सस्ता पड़ता है।
सम्बंधित सुझाव

25% OFF

Bosch Pib375Fb1E, 30 Cm, Built In Induction Hob Ceramic Glass 2 Cooking Zones - Black
Bosch Pib375Fb1E
30 Cm
Built In Induction Hob Ceramic Glass 2 Cooking Zones - Black

₹45990
₹60990खरीदिये

दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर रसोई तक पहुंच गया है। कई देशों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही हैं, जिससे LPG सिलेंडर की कमी चिंता भी बढ़ गई है। इसी वजह से बिजली से चलने वाला Induction cooktop एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन अब गैस की संभावित कमी को देखते हुए Induction को लोग इसे एक ऑप्शन के तौर पर देखने लगे हैं। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाना सच में सस्ता पड़ता है या फिर इससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
सम्बंधित सुझाव

25% OFF

Bosch Pib375Fb1E, 30 Cm, Built In Induction Hob Ceramic Glass 2 Cooking Zones - Black
Bosch Pib375Fb1E
30 Cm
Built In Induction Hob Ceramic Glass 2 Cooking Zones - Black

₹45990
₹60990खरीदिये
आइए आपको बताते हैं कि LPG गैस और इंडक्शन चूल्हे में से किससे खाना बनाना ज्यादा किफायती है। इंडक्शन महीने में कितनी बिजली खर्च करता है और दोनों में से किससे ज्यादा बचत हो सकती है।
LPG गैस से खाना बनाने का खर्च
भारत में ज्यादातर घरों में LPG cylinder का इस्तेमाल किया जाता है। एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलो गैस होती है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन आम तौर पर एक सिलेंडर की कीमत लगभग 900 रुपए से 1100 रुपए के बीच होती है। अब सवाल आता है कि एक सिलेंडर कितने दिन चलता है। आमतौर पर अगर परिवार में 3 से 4 लोग हैं और रोज घर में खाना बनता है तो एक सिलेंडर करीब 25 से 30 दिन तक चल जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो गैस से खाना बनाने का खर्च लगभग 900 रुपए से 1100 रुपए महीने या 1.5 महीने के आसपास पड़ सकता है।
इंडक्शन चूल्हा से खाना बनाने का खर्च
Induction cooktop बिजली से चलने वाला चूल्हा होता है। इसमें गैस की जरूरत नहीं होती। इंडक्शन में एक खास तरह की तकनीक होती है जो बर्तन को सीधे गर्म करती है। यानी इसमें गैस की तरह आग नहीं जलती, बल्कि बिजली की मदद से बर्तन गर्म होता है और खाना पकता है। इसी वजह से इंडक्शन पर खाना जल्दी बन जाता है और गैस की तरह धुआं या गर्मी भी ज्यादा नहीं होती।
अब सबसे जरूरी सवाल यह है कि इंडक्शन इस्तेमाल करने से महीने में कितना बिजली बिल आता है। ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप की पावर 1800 से 2000 वॉट होती है। इसका मतलब है कि अगर इसे एक घंटे चलाया जाए तो लगभग 2 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। मान लीजिए कि आपके घर में रोज इंडक्शन पर लगभग 2 घंटे खाना बनता है। तो रोज बिजली की खपत लगभग 3 से 4 यूनिट हो सकती है।
अब अगर महीने का हिसाब लगाएं तो यह लगभग 90 से 120 यूनिट बिजली तक हो सकता है। अगर बिजली की कीमत 7 से 8 रुपए प्रति यूनिट मानी जाए तो इंडक्शन से खाना बनाने का खर्च लगभग 700 रुपए से 900 रुपए महीने के बीच आ सकता है।
LPG और इंडक्शन में कौन ज्यादा सस्ता
अब अगर दोनों का खर्च देखा जाए तो कुछ इस तरह का फर्क दिखाई देता है।
LPG गैस सिलेंडर: लगभग 900 से 1100 रुपए महीना या 1.5 महीना
इंडक्शन चूल्हा: लगभग 700 से 900 रुपए महीना
इस हिसाब से कई मामलों में इंडक्शन थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। इंडक्शन इस्तेमाल करने के कई फायदे भी हैं।
इंडक्शन के फायदे
सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें गैस लीक होने का खतरा नहीं होता। इसलिए यह कई लोगों को ज्यादा सुरक्षित लगता है। दूसरा फायदा यह है कि इंडक्शन पर खाना जल्दी गर्म होता है, जिससे समय की बचत होती है। तीसरा फायदा यह है कि इसे साफ करना आसान होता है और इसमें धुआं भी नहीं बनता।
LPG गैस के फायदे
गैस चूल्हे के भी अपने फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती। अगर बिजली चली जाए तब भी आप आसानी से खाना बना सकते हैं। इसके अलावा कई लोगों को गैस पर खाना बनाना ज्यादा आसान और सुविधाजनक लगता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

