Important news Umang app gets Mera Ration feature now users can check ration card details and nearby shops from mobile काम की खबर! अब मोबाइल से पता करें कितना मिलेगा राशन और कहां से मिलेगा, एक क्लिक में मिलेगी सभी डिटेल्स
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सकाम की खबर! अब मोबाइल से पता करें कितना मिलेगा राशन और कहां से मिलेगा, एक क्लिक में मिलेगी सभी डिटेल्स

काम की खबर! अब मोबाइल से पता करें कितना मिलेगा राशन और कहां से मिलेगा, एक क्लिक में मिलेगी सभी डिटेल्स

अब यूजर्स मोबाइल से राशन कार्ड की जानकारी, परिवार के सदस्य और नजदीकी राशन दुकानों की डिटेल आसानी से चेक कर सकते हैं। क्योंकि अब UMANG App में नया ‘Mera Ration’ फीचर जुड़ गया है।

Himani GuptaWed, 11 March 2026 04:51 PM
1/7

Umang App Gets Mera Ration Feature

सरकार लगातार डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने की कोशिश कर रही है ताकि आम लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी दिशा में अब UMANG App में एक नया और काम का फीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम ‘Mera Ration’ है। इस फीचर की मदद से अब राशन कार्ड से जुड़ी कई जरूरी जानकारी मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती है।

2/7

कई काम हो जाएंगे इस फीचर की मदद से आसान

यूजर्स अब घर बैठे राशन कार्ड की डिटेल, परिवार के सदस्यों की जानकारी और नजदीकी राशन दुकानों की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं। पहले इन जानकारियों के लिए लोगों को राशन डीलर या सरकारी वेबसाइट पर जाना पड़ता था। लेकिन अब UMANG App में यह सुविधा मिलने से काम काफी आसान हो गया है। खास बात यह है कि इस फीचर से लोगों को सही जानकारी समय पर मिल सकेगी।

3/7

UMANG App में मिलते हैं ये खास फीचर

UMANG App एक सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे भारत सरकार ने लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स को कई सरकारी सेवाएं एक ही जगह पर मिल जाती हैं। इस ऐप में आधार, पेंशन, गैस, PF, बिजली बिल, पासपोर्ट और कई अन्य सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। अब इसमें ‘Mera Ration’ फीचर भी जोड़ दिया गया है जिससे राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी देखना आसान हो गया है।

4/7

‘Mera Ration’ फीचर के फायदे

‘Mera Ration’ से राशन कार्ड धारक अपने कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से राशन कार्ड का स्टेटस, परिवार के सदस्यों की डिटेल और राशन लेने से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में नजदीकी राशन दुकान की जानकारी भी मिल जाती है।

5/7

UMANG App में ‘Mera Ration’ फीचर यूज कैसे करें

Step 1: सबसे पहले अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करें। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अब ऐप को ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।

6/7

Step 2:

लॉगिन करने के बाद ऐप के सर्च बार में “Mera Ration” लिखकर सर्च करें। अब ‘Mera Ration’ सर्विस को ओपन करें और अपना राशन कार्ड नंबर या जरूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी।

7/7

Mera Ration फीचर के फायदे

UMANG App में ‘Mera Ration’ फीचर आने से आम लोगों को काफी फायदा होगा। सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को अब राशन कार्ड की जानकारी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही मोबाइल से पूरी जानकारी देख सकते हैं। इससे साफ-साफ पता रहेगा कि उन्हें कितना राशन मिलना चाहिए।