New LPG Gas Cylinder Rules in India OTP Required for Gas Delivery Booking Gap Increased for Users by 25 days LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब बिना OTP के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 25-45 दिन का नया नियम भी लागू
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सLPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब बिना OTP के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 25-45 दिन का नया नियम भी लागू

LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब बिना OTP के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 25-45 दिन का नया नियम भी लागू

LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए अब OTP वेरिफिकेशन सभी राज्यों में जरूरी होता जा रहा है। जिसके बिना सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है। इसके साथ ही शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का गैस बुकिंग में गैप रखना जरूरी है।

Himani GuptaMon, 23 March 2026 06:01 PM
1/6

Gas Cylinder OTP Mandatory Rules

देशभर में LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब धीरे-धीरे ऐसा सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसमें सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक को OTP यानी वन टाइम पासवर्ड बताना जरूरी होता जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर जैसे बड़े शहरों में OTP सिस्टम काफी हद तक लागू है, इन शहरों में बिना OTP के सिलेंडर नहीं डिलीवर किया जा रहा है।

2/6

इस वजह से लाया जा रहा OTP रूल

इस वजह से लाया जा रहा OTP रूल पहले कई बार ऐसी शिकायतें आती थीं कि बिना सिलेंडर दिए ही डिलीवरी दिखा दी जाती थी या गलत व्यक्ति को सिलेंडर दे दिया जाता था। इसी तरह कुछ लोग बार-बार बुकिंग करके स्टॉक जमा कर लेते थे, जिससे दूसरे यूजर्स को दिक्कत होती थी। इन ही समस्याओं को रोकने के लिए अब सिस्टम को डिजिटल बनाया जा रहा है। OTP वेरिफिकेशन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

3/6

LPG डिलीवरी में ऐसे काम करता है OTP सिस्टम

OTP सिस्टम एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि गैस सिलेंडर सही ग्राहक तक ही पहुंचे। जब आप सिलेंडर बुक करते हैं, तो डिलीवरी के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है। डिलीवरी बॉय आपके घर आने के बाद आपसे यह OTP मांगता है और उसे अपने डिवाइस में डालकर डिलीवरी कन्फर्म करता है। जब तक OTP नहीं डाला जाता, तब तक कई जगहों पर डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाती। यह सिस्टम “Delivery Authentication Code” के नाम से भी जाना जाता है और इसे फर्जी डिलीवरी रोकने के लिए शुरू किया गया था।

4/6

LPG बुकिंग का नया नियम: 25 दिन और 45 दिन का गैप

OTP सिस्टम के साथ एक और बड़ा बदलाव किया गया है, जो यूजर्स को सीधे प्रभावित करता है। नए नियम के अनुसार, शहरों में रहने वाले यूजर्स को अगली गैस बुकिंग करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह समय सीमा 45 दिन तक रखी गई है। इसका मकसद यह है कि लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करके स्टॉक न करें और सभी को समय पर गैस मिल सके।

5/6

यूजर्स को क्या करना होगा

अगर आपके इलाके में OTP सिस्टम लागू है, तो आपको सिलेंडर लेते समय अपना मोबाइल फोन पास रखना होगा। डिलीवरी के समय आए OTP को डिलीवरी बॉय को बताना होगा, तभी आपकी डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। इसके अलावा आपको बुकिंग करते समय नए गैप नियम का भी ध्यान रखना होगा, ताकि आपकी बुकिंग रिजेक्ट न हो।

6/6

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

OTP को सिर्फ डिलीवरी के समय ही शेयर करें और किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं। अगर बिना OTP के डिलीवरी दिखाने की कोशिश की जाती है, तो तुरंत गैस एजेंसी में शिकायत करें। साथ ही सिलेंडर लेते समय उसकी सील और लीकेज भी जरूर चेक करें, ताकि सुरक्षा बनी रहे।