गजब! मात्र 9990 रुपये में Lenovo का लैपटॉप, बैंक डिस्काउंट का मजा अलग से lenovo laptop under 9990 rupees on flipkart check Lenovo 100e Chromebook deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

गजब! मात्र 9990 रुपये में Lenovo का लैपटॉप, बैंक डिस्काउंट का मजा अलग से

ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 10 हजार रुपये से कम कीमत में Lenovo का लैपटॉप खरीदने का मौका दिया जा रहा है। यह डील Lenovo 100e Chromebook पर मिल रही है। 

Fri, 12 Sep 2025 03:55 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

गजब! मात्र 9990 रुपये में Lenovo का लैपटॉप, बैंक डिस्काउंट का मजा अलग से

अगर आपको लगता है कि कम कीमत पर दमदार लैपटॉप नहीं खरीदा जा सकता तो आप गलत हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Lenovo जैसे भरोसेमंद ब्रैंड का डिवाइस 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। जी हां! किसी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन जितनी कीमत पर फुल-फ्लेज्ड क्रोमबुक लैपटॉप घर आ सकता है। आइए आपको इस डील के बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

लेनोवो की ओर से अफॉर्डेबल प्राइस पॉइंट पर Lenovo 100e Chromebook ऑफर की जा रही है। इसमें बड़े डिस्प्ले के अलावा कॉम्पैक्ट कीबोर्ड मिलता है और ढेरों फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ChromeOS के साथ Google Gemini AI का सपोर्ट मिलता है। इसमें बिल्ट-इन वायरस प्रोटेक्शन मिलता है और 10 सेकेंड से कम का बूट-अप टाइम मिलता है। साथ ही यह 10 घंटे की बैटरी ऑफर करता है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली धमाका! इस कंपनी ने सस्ते कर दिए सारे स्मार्टफोन, डील्स केवल ₹5219 से शुरू

खास ऑफर्स के साथ खरीदें Lenovo क्रोमबुक

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Lenovo 100e Chromebook को 9,990 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड की मदद से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा मिल रहा है। इसके लिए उन्हें Flipkart Axis Bank Credit Card या फिर Flipkart SBI Credit Card से पेमेंट करना होगा।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 9,200 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल पर गलती से भी सर्च मत करना ये 'सीक्रेट' चीजें, वरना सीधा पहुंच सकते हैं जेल

ऐसे हैं Lenovo 100e Chromebook के स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो डिवाइस में 11.6 इंच का HD डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ 4GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। MediaTek Kompanio 520 प्रोसेसर दिया गया है और मल्टी-टच टचपैड मिलता है। इसमें 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है, साथ ही Google One Cloud के साथ फ्री 100GB स्टोरेज दिया जा रहा है।

क्रोमबुक खरीदने पर तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसमें Bluetooth 5.1 और WiFi 6 कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें HD 720p कैमरा प्राइवेसी शटर के साथ मिलता है। साथ ही इसमें ढेरों ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।