1/10भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava की ओर से त्योहारों के सीजन से पहले Amazon Great Indian Festival Sale में खास ऑफर्स की घोषणा की गई है। इस सेल में कंपनी के बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन्स सबसे सस्ते मिलेंगे। कंपनी SBI कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में 2,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और कुछ मॉडल्स पर 1000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट दे रही है। आइए आपको इन डील्स के बारे में बताएं।

ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर Lava O3 खरीदने का मौका मिल रहा है और इसे बैंक ऑफर के बाद केवल 5,219 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के बाद 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इस डिवाइस की कीमत सेल के दौरान केवल 5,939 रुपये रह जाएगी।

स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर इस फोन को 7,499 रुपये के बजाय केवल 6,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

लावा बोल्ड N1 की कीमत सेल में केवल 5,399 रुपये रह जाएगी। इस फोन का 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट सस्ते में मिलेगा।

डिवाइस का 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 8,499 रुपये के बजाय बैंक ऑफर के चलते 7,199 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

लावा के इस फोन पर पूरे 2000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के साथ मिलेगा। ऐसे में यह फोन 9,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये कीमत पर मिलेगा।

सेल में इस फोन पर बैंक ऑफर के अलावा कूपन डिस्काउंट भी मिलने वाला है। इस फोन को आप 10,499 रुपये की जगह 8,999 रुपये कीमत पर खरीद पाएंगे।

प्ले अल्ट्रा पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है और 1250 रुपये का बैंक कार्ड ऑफर मिलेगा। इस फोन को ग्राहक 12,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

डिवाइस में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल केवल बैंक ऑफर के साथ केवल 14,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
