देसी ब्रांड लाया 8GB रैम, 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन; डिस्प्ले भी बड़ा और 5000mAh बैटरी भी lava shark 2 launched in india with 50mp camera 5000mah battery check price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

देसी ब्रांड लाया 8GB रैम, 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन; डिस्प्ले भी बड़ा और 5000mAh बैटरी भी

Lava Shark 2 Launched: लावा ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन के तौर पर लावा शार्क 2 को लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। फोन में 50 मेगापिक्सेल कैमरा, 8GB तक रैम और 5000mAh बैटरी भी है।

Sat, 25 Oct 2025 04:18 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
देसी ब्रांड लाया 8GB रैम, 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन; डिस्प्ले भी बड़ा और 5000mAh बैटरी भी

Lava Shark 2 Launched: कम बजट में स्टाइलिश लुक वाला दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो लावा का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन के तौर पर लावा शार्क 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एक्स पर फोन के लॉन्च की जानकारी देते हुए फोन के वीडियो टीजर के साथ इसके खास फीचर्स को भी हाइलाइट किया है और यह बताया कि यह अब आपके नजदीकी रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कितनी है कीमत और क्या है इस फोन में खास, चलिए बताते हैं...

Lava Shark 2 के स्पेसिफिकेशन्स

नया लावा शार्क 2 स्मार्टफोन 6.75 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में प्रीमियम ग्लॉसी बैक डिजाइन दिया गया है, जिससे यह बेहद खूबसूरत लगता है। यह Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है, जिसका AnTuTu स्कोर 375K+ है। चिपसेट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे रैम बढ़कर 8GB हो जाती है।

lava shark 2 launched in india

अच्छी बात यह है कि यह बिना किसी ब्लोटवेयर और विज्ञापन के एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सेल का AI रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी घर पर मुफ्त सर्विस भी दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच साल तक नए जैसे रहेंगे ये Xiaomi डिवाइस, लिस्ट में टैबलेट भी, डिटेल

Lava Shark 2 की कीमत

कंपनी ने इस फोन को ऑरोरा गोल्ड और एक्लिप्स ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। दटेकआउटलुक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 4GB+64GB स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 7,500 रुपये है और डिस्काउंट के बाद, यह 6,750 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। इसके बॉक्स पर 8,199 रुपये एमआरपी (एक ऑफलाइन रिटेलर से कंफर्म) है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन नजदीकी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

लावा का ट्वीट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।