पांच साल तक नए जैसे रहेंगे ये Xiaomi डिवाइस, लिस्ट में टैबलेट भी, डिटेल these xiaomi devices eligible for five android os updates check list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पांच साल तक नए जैसे रहेंगे ये Xiaomi डिवाइस, लिस्ट में टैबलेट भी, डिटेल

Xiaomi का स्मार्टफोन चला रहे हैं या नया शाओमी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके काम की है। यहां हम आपको ऐसे शाओमी फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो पांच साल तक नए जैसे बने रहेंगे, यानी इन्हें पांच साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहेंगे। देखें लिस्ट

Sat, 25 Oct 2025 03:27 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पांच साल तक नए जैसे रहेंगे ये Xiaomi डिवाइस, लिस्ट में टैबलेट भी, डिटेल

Xiaomi का स्मार्टफोन चला रहे हैं या नया शाओमी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके काम की है। हर कोई चाहता है कि वो जो फोन चला रहा है या खरीदने जा रहा है, वो लंबे समय तक नए जैसा बना रहे, यानी लंबे समय तक नए फीचर्स मिलते रहे और हमेशा सुरक्षित रहे। यहां हम आपको ऐसे शाओमी फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो पांच साल तक नए जैसे बने रहेंगे, यानी इन्हें पांच साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

शाओमी ने सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी में किया सुधार

दरअसल, शाओमी ने हाल के सालों में अपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी में काफी सुधार किया है। कंपनी लंबे समय से अपने डिवाइसेज के लिए अधिकतम तीन Android OS अपडेट देती आ रही थी, जिसे 2023 के अंत तक बढ़ाकर चार कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत Xiaomi 13T सीरीज से हुई है। इस साल की शुरुआत में अपडेट पॉलिसी को एक बार फिर अपग्रेड किया गया ताकि चुनिंदा डिवाइसेज के लिए पांच प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट उपलब्ध कराए जा सकें। हमने उन शाओमी डिवाइसेज की एक लिस्ट तैयार की है जो इस अपडेटेड सॉफ्टवेयर पॉलिसी के अंतर्गत आते हैं, जिसमें पांच जनरेशन के एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया गया है। यह जानने के लिए कि क्या आपका शाओमी फोन लॉन्ग टर्म ओएस अपडेट के लिए एलिजिबल है, नीचे देखें लिस्ट…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Apple की नई टेंशन, अचानक पिंक हो रहे ऑरेंज iPhone, कंपनी ने दी यह सफाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली ऑफर: ₹399 में 50Mbps ब्रॉडबैंड, 1 महीने FREE सर्विस, मिलेगा 3300GB डेटा

इन शाओमी डिवाइस को पांच प्रमुख एंड्रॉयड ओएस अपडेट:

Xiaomi 15T Pro (लास्ट अपडेट: Android 20)

Redmi Pad 2 Pro (लास्ट अपडेट: Android 20)

Redmi Pad 2 (लास्ट अपडेट: Android 20)

Redmi Pad 2 4G (लास्ट अपडेट: Android 20)

रेडमी पैड 2 और रेडमी पैड 2 4G कंपनी के पहले फोन थे जो पांच प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के लिए सपोर्ट देते थे। रेडमी पैड 2 प्रो और शाओमी 15T प्रो सितंबर में इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

हालांकि, रेडमी पैड 2 प्रो और श्याओमी 15T प्रो यूजर इस लिस्ट में शामिल होने के लिए खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं, लेकिन यह निराशाजनक है कि सितंबर 2025 में एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किए गए डिवाइस एंड्रॉयड 16 के साथ नहीं, बल्कि एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च हुए। इसका मतलब है कि उपरोक्त लिस्ट के सभी डिवाइस को एंड्रॉयड 20 तक ओएस अपडेट प्राप्त होंगे।

फिलहाल, इस नई अपडेट पॉलिसी के तहत केवल कुछ ही शाओमी डिवाइस कवर किए गए हैं। संभावना है कि ब्रांड के ज्यादातर, अगर सभी नहीं, तो आने वाले हाई-एंड फोन और टैबलेट्स को भी यही सुविधा मिलेगी।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के साथ, शाओमी अपने कई प्रतिस्पर्धियों, जैसे OnePlus, Vivo और Realme, से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो वर्तमान में केवल चार Android अपडेट के साथ ही अटके हुए हैं, जबकि Oppo और Motorola के साथ बराबरी पर हैं। Samsung और Google वर्तमान में सात साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट, देने के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे है। उम्मीद है कि शाओमी आने वाले समय में इस अंतर को पाट लेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।