₹7499 में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले वाला फोन, Lava Bold N2 की धाकड़ एंट्री Lava Bold N2 Launched in India at 7499 Rupees with 5000mAh Battery 90Hz Display and Android 15 Go, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7499 में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले वाला फोन, Lava Bold N2 की धाकड़ एंट्री

Lava Bold N2 भारत में 7499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो गया है, जिसमें 5,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले दी गई है। फोन 27 फरवरी से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Tue, 17 Feb 2026 04:29 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹7499 में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले वाला फोन, Lava Bold N2 की धाकड़ एंट्री

देसी स्मार्टफोन मेकर Lava International ने अपने बजट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल पेश किए गए Bold N1 का सक्सेसर है और एंट्री-लेवल सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अफॉर्डेबल प्राइस, बड़ी बैटरी और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ कंपनी इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन के तौर पर पेश कर रही है।

डिजाइन की बात करें तो Lava Bold N2 में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कट-आउट लेंस मौजूद हैं। फोन का फ्रेम फ्लैट डिजाइन के साथ आता है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है। फ्रंट साइड पर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है, जहां सेल्फी कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर, यह फोन अपने प्राइस सेगमेंट के हिसाब से सिंपल लेकिन प्रीमियम टच देने की कोशिश करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung का सबसे पावरफुल फोन! Galaxy S26 Ultra के फीचर्स का हुआ खुलासा

ऐसे हैं Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशंस

लावा फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बजट सेगमेंट में 90Hz स्क्रीन मिलना यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 Go एडिशन पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई भी ब्लॉटवेयर या फालतू ऐड नहीं दिए गए हैं, जिससे यूजर को क्लीन और हल्का एक्सपीरियंस मिलता है। कम रैम वाले डिवाइस के लिए Android Go वर्जन बेहतर ऑप्टिमाइजेशन ऑफर करता है।

परफॉर्मेंस के लिए Lava Bold N2 में ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। यह वही प्रोसेसर है जो इसके पिछले मॉडल में भी देखने को मिला था। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। साथ ही, 4GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी इसमें मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहतर हो सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए iPhone 17e के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा! लॉन्च से पहले कीमत लीक

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसका मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी इसकी बड़ी खासियतों में से एक है। Lava Bold N2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूजेस में पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्की पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

इतनी रखी गई है Lava Bold N2 की कीमत

कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 को भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह केवल एक वेरिएंट 4GB + 64GB में उपलब्ध होगा। फोन दो कलर ऑप्शंस- Indus Black और Siachen White में पेश किया गया है। इसकी सेल 27 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक्सक्लूसिवली शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंटरनेट के बिना चलेगा AI! देसी Sarvam Edge ने टेक दुनिया में मचा दी हलचल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।